
डॉक्टरों ने जिसे बताया मरा हुआ, वो ताबूत में सांसें ले रही थी! फिर... VIDEO
AajTak
इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इतना ही नहीं डेथ सर्टिफिकेट भी इश्यू कर दिया गया. लेकिन बाद में वही महिला ताबूत से जिंदा निकली. अब अस्पताल पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं.
ब्रेन स्ट्रोक के बाद एक बुजुर्ग महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इतना ही नहीं डेथ सर्टिफिकेट भी इश्यू कर दिया गया. लेकिन बाद में वही महिला ताबूत से जिंदा निकली. अब अस्पताल पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं. फिलहाल, जांच के लिए कमेटी बना दी गई है. मामला इक्वाडोर के बाबाहोयो शहर का है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते शुक्रवार को 76 साल की बेला मोंटाया को मार्टिन इकाज़ा के एक सरकारी अस्पताल में लाया गया था. कुछ देर इलाज के बाद डॉक्टरों ने मोंटाया को डेड करार दिया. जब परिजनों को इसकी सूचना मिली तो वे ताबूत की व्यवस्था करने में जुट गए ताकि बॉडी को घर ले जा सकें. लेकिन जब तक बॉडी घर पहुंचती, पता चला कि मोंटाया जिंदा हैं. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें मोंटाया को ताबूत के अंदर सांस लेते हुए दिखाया गया है. बगल में मौजूद दो लोग उन्हें उठाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं. इसके बाद मोंटाया को फिर से उसी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया था.
¡NUEVO MIEDO DESBLOQUEADO!#Internacional | MUJER REVIVE DURANTE SU VELORIO 😱🇪🇨 En #Ecuador, Bella Montoya, una mujer de 76 años de edad, regresó a la vida durante su funeral, tras ser declarada muert4 en el hospital Martín Icaza en la ciudad de #Babahoyo. pic.twitter.com/nwMqGUnvNj
मोंटाया के बेटे गिल्बर्ट बलबर्न ने रविवार को कहा- वह ताबूत में सांस ले रही थीं. एक हाथ भी चला रही थीं. कुल मिलाकर मेरी मां मरी नहीं थीं, बल्कि जिंदा थीं. फिर भी हमें डेथ सर्टिफिकेट पकड़ा दिया गया. गिल्बर्ट ने यह भी बताया कि वो बेहद गरीब परिवार से है. ताबूत के लिए लोगों से पैसे मांगने पड़े. इस मसले पर इक्वाडोर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बयान जारी किया. इसमें कहा गया कि मोंटोया को स्ट्रोक के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कोई प्रतिक्रिया नहीं देने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसकी मौत की पुष्टि की थी. लेकिन बाद में पता लगा कि महिला की सांसें चल रही थी. फिलहाल, घटना की जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई है.
बताया गया कि मोंटोया अभी ऑक्सीजन पर हैं. स्थानीय प्रशासन की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है. उनकी हालत स्थिर है. उनके लगभग सभी अंग रिस्पांड कर रहे हैं. पूरी तरह से ठीक होने में वक्त लग सकता है. क्योंकि उम्र भी एक फैक्टर है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










