
डॉक्टरों ने घोषित कर दिया था मृत... श्मशान ले जाते समय जिंदा हुआ शख्स
AajTak
केरल से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था. वहीं, जब परिजन उसे अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट लेकर जाने लगे तो वह जिंदा हो गया.
केरल के कन्नूर से एक चमत्कारिक घटना सामने आई है. जहां एक 67 वर्षीय व्यक्ति जिसे मृत घोषित कर दिया गया था, शवगृह में ले जाते समय जीवित हो गया. व्यक्ति की पहचान पचपोइका के वेल्लुवक्कंडी के पवित्रन के रूप में हुई है. बताया जाता है कि पवित्रन को लकवा और सांस संबंधी समस्याओं के कारण सोमवार को मंगलुरु के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
वेंटिलेटर पर इलाज के दौरान पवित्रन की हालत बिगड़ गई. शाम तक अस्पताल के अधिकारियों ने रिश्तेदारों को सूचित किया कि वे स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने के कारण लाइफ सपोर्ट हटा रहे हैं. जिसके बाद डॉक्टरों ने पवित्रन को मृत घोषित कर दिया और परिजनों व रिश्तेदारों को पार्थिव शरीर घर वापस ले जाने को कहा. जिसके बाद परिजनों द्वारा पार्थिव शरीर को घर वापस ले जाने की व्यवस्था की गई.
यह भी पढ़ें: 5 घंटे से 'लाश' पड़ी है... सूचना पर तालाब किनारे पहुंची पुलिस, बाहर खींचने पर जिंदा निकला शख्स, बोला- गर्मी से परेशान था
ऐसे पता चला कि जीवित है पवित्रन
सोमवार को शाम करीब 6:30 बजे पवित्रन के शव को मंगलुरु से एम्बुलेंस में घर लाया जा रहा था. शाम होने के कारण परिवार ने शव को कन्नूर के एकेजी अस्पताल के शवगृह में ले जाने का फैसला किया. हालांकि, रात करीब 11:30 बजे जब एंबुलेंस पहुंची और शव को मुर्दाघर में ले जाया जा रहा था, तो एक अटेंडेंट जयन और एक रिश्तेदार सी अर्जुनन ने पवित्रन के हाथ को हिलते हुए देखा.
जिसके बाद तुरंत मेडिकल टीम को बुलाया गया और जांच के बाद उन्होंने पुष्टि की कि पवित्रन जीवित है. उसे तुरंत आगे के इलाज के लिए गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में स्थानांतरित कर दिया गया. फिलहाल डॉक्टर उसकी बारीकी से निगरानी कर रहे हैं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










