
डेढ़ लाख देकर कहा- पति को रास्ते से हटाओ, बहुत मारता है... बेटी के साथ मिलकर पत्नी ने करवाया मर्डर
AajTak
छत्तीसगढ़ के कोरिया में एक पुलिस के नीचे एक शख्स का शव मिलने से हड़कंप मच गया. जांच हुई तो मालूम हुआ कि ये हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी और बेटी ने ही करवाई है.
छत्तीसगढ़ में कोरिया जिले के सीटी कोतवाली बैकुंठपुर के अंतर्गत आने वाले बड़गांव ग्राम पंचायत के कोसा बाड़ी में 29 मार्च को सड़क की पुलिया के नीचे एक शव मिलने से हड़कंप मच गया. अब शख्स की लाश की पहचान के साथ-साथ सिटी कोतवाली पुलिस को युवक की हत्या में शामिल आरोपियों को भी पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल हुई है. मालूम हुआ कि शख्स की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी और बेटी ने ही की है.
36 घंटे के भीतर सुलझाया ब्लाइंड मर्डर
मृतक युवक की पहचान खुटरापारा निवासी अशोक कुर्रे के तौर पर हुई है. पुलिस के लिए इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाना एक चुनौती थी. पर 36 घंटे के भीतर ही हत्या के कारण के साथ-साथ युवक की हत्या में शामिल आरोपियों को भी धर लिया गया.
पुलिया के नीचे बोरी में मिला शव
पुलिस अधीक्षक रवि कुर्रे ने इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 29 मार्च को सुबह-सुबह जानकारी मिली कि बड़गांव ग्राम पंचायत के कोसा बाड़ी में पुलिया के नीचे बोरी में एक शव मिला है जिसमें से बदबू आ रही है. तत्काल मौके पर पुलिस और डॉग स्क्वायड भेज गया और अस्पताल से स्वीपर बुला कर के बोरे को खुलवाया गया. इसमें एक डेड बॉडी मिली जो काफी डेमेज हो चुकी थी.उसमें कम्बल और दरी लपेटी गई थी.उन्होंने बताया कि इससे पहले 21 तारीख को एक अशोक नाम के शख्स की गुमशुदगी भी दर्ज हुई थी.उसका हुलिया मिलने की कोशिश की गई तो ये कम्फर्म हो गया कि ये अशोक है.
मारपीट और दिन में सम्बंध बनाने की कोशिश करता था

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








