
डेट पर महिला खा गई 11 हजार रुपये के अचार, सिर पकड़े ताकता रहा शख्स और फिर...
AajTak
एक शख्स ने टिकटॉक के जरिए अजीब किस्सा बताया है. उसने बताया कि कैसे वह एक महिला से पहली डेट पर मिलने गया और यहां महिला के अचार खाने की तेजी से हैरान रह गया. उसने बताया कि महिला 11 हजार रुपये का बिल भी उसे भरने के लिए छोड़ गई.
ये समय ऑनलाइन डेटिंग का है जिसमें लोग तस्वीरों में ही एक दूसरे को पसंद कर मुलाकात करते हैं और सीधे मुद्दे की बात करते हैं. हालांकि, ये ऑनलाइन डेटिंग कई बार काफी ज्यादा खतरनाक साबित होती है क्योंकि लोग एक दूसरे को ठीक से समझ ही नहीं पाते और मुलाकात में हैरान रह जाते हैं.
महिला की फोटो में बस फिलटर ही था
जाकिर नाम के एक शख्स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ. उसने टिकटॉक पर पूरा किस्सा सुनाया तो लोग हैरान रह गए. जाकिर के वीडियो के कैप्शन में लिखा था - “worst date in a very long time” यानि अब तक की सबसे बुरी डेट. वीडियो में जाकिर ने कहा- डेटिंग एप बम्बल पर मैं सिडनी नाम की एक महिला से मिला. फोन पर काफी बातचीत के बाद हमने मिलने का फैसला किया.
सबसे पहले तो मैंने देखा कि वह अपनी तस्वीरों से 10 प्रतिशत से ज्यादा मेल नहीं खाती यानी सब कुछ फिल्टर था. इतना ही नहीं बल्कि सिडनी ने झूठ बोला था कि उसके बच्चे नहीं हैं. उसके इंस्टाग्राम से मुझे सच मालूम हो गया.
खाते- खाते 53 अचार खा गई
जाकिर ने आगे कहा- खैर यहां तक भी ठीक था लेकिन मेरा सिर तो तब घूम गया जब हमने रेस्टोरेंट में खाना मंगाया. दरअसल, यहां खाने के साथ वह कुल 53 फ्राइड अचार खा गई. वेटर 6-6 अचार लाता गया और वो खाती चली गई. उसने कहा मुझे याद है कि जब वेटर अचार थोड़े -थोड़े दे रहा था तो वह उसपर झल्लाकर बोली- एक बार में प्लेट में क्यों नहीं डाल देते. जाकिर ने बताया- मुझे इसपर बहुत बेज्जती महसूस हुई लेकिन हैरानी की बात है कि वो खाती चली गई.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










