
डेटिंग ऐप Tinder में मिलेगा फ्री थेरेपी सेशन, मेंटल हेल्थ पर भी बात करने की अपील
AajTak
पॉपुलर डेटिंग ऐप Tinder India फ्री में मेंटल हेल्थ रिसोर्स ऑफर कर रहा है. इसमें ये देशभर के अपने सभी मेंबर्स को थेरेपी सेशन ऑफर करेगा. इसके लिए कंपनी ने VisitHealth के साथ पार्टनरशिप की है. आज से शुरू करके जुलाई नए और पुराने मेंबर्स को इसका एक्सेस Tinder ऐप के जरिए दिया जाएगा.
पॉपुलर डेटिंग ऐप Tinder India फ्री में मेंटल हेल्थ रिसोर्स ऑफर कर रहा है. इसमें ये देशभर के अपने सभी मेंबर्स को थेरेपी सेशन ऑफर करेगा. इसके लिए इसने VisitHealth के साथ पार्टनरशिप की है. आज से शुरू करके जुलाई नए और पुराने मेंबर्स को इसका एक्सेस Tinder ऐप के जरिए दिया जाएगा. Tinder ऐप से मेंबर्स को इमोशनल वेलनेस कंटेंटे का एक्सेस दिया जा रहा है. इसमें मेडिटेशन, फिटनेस वीडियो और दूसरे कंटेंट का एक्सेस दिया जाएगा. इसके लिए खास हेल्थ विजेट तैयार किया गया है. सभी Tinder मेंबर्स को दो फ्री सेशन दिया जाएगा. इसमें लाइसेंस्ड थेरेपिस्ट कई भारतीय भाषा में उपलब्ध होंगे. पहले दो सेशन के बाद भी डिस्काउंटेड रेट पर सेशन ऑफर किया जाएगा. आधे से भी ज्यादा Tinder मेंबर्स Gen Z यानी 18 साल से 25 साल के हैं.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










