
डेटा सुरक्षा पर केंद्र का बड़ा एक्शन, PAN-आधार की जानकारी उजागर करने पर ब्लॉक की कई वेबसाइट्स
AajTak
केंद्र सरकार ने नागरिकों के डेटा सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है. केंद्र ने आधार कार्ड और PAN कार्ड की जानकारी उजागर करने वाली कई वेबसाइट्स को ब्लॉक कर दिया है.
केंद्र सरकार ने नागरिकों के डेटा सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है. केंद्र ने आधार कार्ड और PAN कार्ड की जानकारी उजागर करने वाली कई वेबसाइट्स को ब्लॉक कर दिया है. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के संज्ञान में आया है कि कुछ वेबसाइट्स भारतीय नागरिकों के आधार और पैन कार्ड का डेटा समेत संवेदनशील जानकारी को उजागर कर रही थीं. इसे गंभीरता से लिया गया है, क्योंकि सरकार सुरक्षित साइबर सिस्टम और व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है.लिहाजा, इन वेबसाइटों को ब्लॉक करने के लिए त्वरित कार्रवाई की गई है.
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार अधिनियम 2016 की धारा 29(4) के तहत आधार जानकारी के सार्वजनिक प्रदर्शन पर प्रतिबंध के उल्लंघन के लिए शिकायत दर्ज कराई थी.
इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम (सीईआरटी-इन) द्वारा इन वेबसाइटों का विश्लेषण किया गया, इसके बाद इन वेबसाइटों में कुछ सुरक्षा खामियां सामने आई. इसके बाद संबंधित वेबसाइट के मालिकों को आईसीटी इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने और कमजोरियों को सुधारने की बात कही गई.
इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने आईटी एप्लीकेशन का उपयोग करने वाली सभी संस्थाओं के लिए सिक्योर एप्लीकेशन डिजाइन, डवलपमेंट, कार्यान्वयन और ऑपरेशन के लिए गाइडलाइंस जारी की हैं. CERT-In ने इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट-2000 (आईटी अधिनियम) के तहत इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी प्रैक्टिसेस, प्रक्रिया, रोकथाम, रेस्पॉन्स और साइबर घटनाओं की रिपोर्टिंग से संबंधित निर्देश भी दिए हैं. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी नियम, 2011 को नोटिफाई किया है, जो संवेदनशील व्यक्तिगत डेटा के गैर-प्रकाशन और गैर-प्रकटीकरण का प्रावधान करता है. लिहाजा प्रभावित पक्ष शिकायत दर्ज करने और मुआवजे की मांग करने के लिए आईटी अधिनियम की धारा 46 के तहत निर्णायक अधिकारी से संपर्क कर सकता है. राज्यों के आईटी सचिवों को आईटी अधिनियम के तहत निर्णायक अधिकारी के रूप में अधिकार दिया गया है.
इसके अलावा डिजिटल पर्सनल डेटा संरक्षण अधिनियम, 2023 पहले ही अधिनियमित किया जा चुका है, सरकार इस अधिनियम के तहत रूल ड्राफ्ट तैयार करने की एडवांस स्टेज में है. उद्योग और नागरिकों को इसके प्रभाव के बारे में संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से एक जागरूकता कार्यक्रम भी शुरू किया गया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










