डूबने से 3 और बच्चों की मौत, साफ पानी की किल्लत... यमुना के घटते जलस्तर के बीच दिल्लीवालों के सामने 3 नई टेंशन
AajTak
दिल्ली में यमुना का जलस्तर लगातार घट रहा है. शनिवार को रात 10 बजे जलस्तर 206.60 मीटर दर्ज किया गया. हालांकि ये अभी भी खतरे के निशान 205.33 मीटर से काफी ऊपर है. लेकिन अधिकारियों का कहना है कि अगर मौसम सही रहता है तो जल्द ही यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ जाएगा.
दिल्ली में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है. कई पॉश कॉलोनियां तक बाढ़ से तालाब बनी हुई हैं. बस अड्डे से लेकर आईटीओ तक का पूरा इलाके तालाब बना हुआ है. एक तरफ यमुना के जलस्तर तेजी से घट रहा है तो वहीं अब लोगों के सामने कई और चुनौतियां पैदा हो गई हैं. इनमें गंदगी के कारण फैलने वाली बीमारी, पीने का साफ पानी समेत कई परेशानियां शामिल हैं. इस सबके बीच अब अब बच्चों के डूबने के मामले डराने लगे हैं.
शनिवार को एक बार फिर 3 बच्चों की गड्ढे में भरे पानी में डूबकर मौत हो गई. मामला दिल्ली के द्वारका सेक्टर-23 थाना क्षेत्र में सामने आया. यहां के सेक्टर 19 में गोल्फ कोर्स लाइन में अंडर कंस्ट्रक्शन की जगह में बने गड्ढे में भरे बाढ़ के पानी में 3 बच्चों की डूबकर मौत हो गई. हालांकि पुलिस का कहना है कि ये मौतें बाढ़ के कारण नहीं बल्कि एक्सिडेंटल डेथ हैं. क्योंकि चार बच्चे दीवार से नीचे कूदे थे और नीचे पानी भरे गड्ढे में जा गिरे, जिनमें से तीन की मौत हो गई.
इससे पहले शुक्रवार को भी मुकुंदपुर चौक पर बारिश के पानी में नहाने गए 3 बच्चों की डूबने से मौत हो गई थी. यहां एक ग्राउंड में भरे बारिश के पानी में तीनों बच्चे नहाने गए थे. पानी इतना ज्यादा था कि तीनों की डूबकर मौत हो गई. सभी जहांगीर पुरी के एच-ब्लॉक के रहने वाले थे.
दिल्ली वालों के सामने अब हैं ये तीन चुनौतियां
-सड़कों पर गंदे पानी से बीमारी फैलने का डर -साफ पानी की किल्लत -बारिश होने से फिर जलभराव का डर
बीमारी फैलने का खतरा बढ़ा

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










