
डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ ये नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, कीमत 6,399 रुपये
AajTak
Itel A48 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. ये चीनी कंपनी की ओर से बजट फ्रेंडली पेशकश है. इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. साथ ही इसमें 3,000mAh की बैटरी और क्वॉड-कोर प्रोसेसर भी दिया गया है.
Itel A48 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. ये चीनी कंपनी की ओर से बजट फ्रेंडली पेशकश है. इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. साथ ही इसमें 3,000mAh की बैटरी और क्वॉड-कोर प्रोसेसर भी दिया गया है. ये फोन एंड्रॉयड 10 (गो एडिशन) पर चलता है. Itel A48 की कीमत भारत में सिंगल 2GB + 32GB वेरिएंट के लिए 6,399 रुपये रखी गई है. ग्राहक इस नए स्मार्टफोन को Amazon के जरिए खरीद पाएंगे. हालांकि, अभी ये आउट ऑफ स्टॉक है. कंपनी ने इस फोन को ग्रेडेशन ब्लैक, ग्रेडेशन ग्रीन और ग्रेडेशन पर्पल कलर ऑप्शन में पेश किया है. कंपनी इस फोन के साथ ग्राहकों को वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर भी दे रही है. इसका फायदा ग्राहक खरीदने के 100 दिन के भीतर तक ले पाएंगे. Amazon पर ग्राहक इस फोन पर नो-कॉस्ट EMI और दूसरे जियो एक्सक्लूसिव बेनिफिट्स का लाभ भी ले सकेंगे.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










