
'डीप नेक वाले कपड़े पहना करो ताकि ब्यूटी बोन दिखे...', मेडिकल की छात्राओं के ट्रेनर पर यौन शोषण के आरोप
AajTak
मेडिकल कॉलेज की गर्ल्स स्टूडेंट्स की शिकायत पर विधायकों की कमेटी ने इसमें संज्ञान लिया है. आरोपी टीचर को 3 हफ्ते की छुट्टी पर भेज दिया है. वहीं, 15 दिन के भीतर कॉलेज प्रबंधन की कमेटी मामले की जांच करेगी और इस मामले पर रिपोर्ट जमा करेगी. आरोपी बिना किसी काम के छात्रों को लंबे समय तक ऑपरेशन थिएटर में बैठाकर रखता था.
Haryana News: करनाल के कल्पना चावला गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (KCGMC) में पढ़ने वाली पैरामेडिकल की छात्राओं ने ऑपरेशन थिएटर मास्टर ट्रेनर पवन कुमार पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं. कॉलेज का जायजा लेने पहुंची हरियाणा विधानसभा समिति के सदस्यों के सामने उन्होंने इस मुद्दे को उठाकर बखेड़ा कर कर दिया. इससे पहले छात्राएं मुख्यमंत्री को 7 पेज की शिकायत भेज चुकी हैं. इस मामले में केसीजीएमसी की ओर से गठित आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) पहले से ही जांच कर रही है.
दरअसल, कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में शनिवार को 11 सदस्यों की कमेटी निरीक्षण के लिए पहुंची हुई थी. इस दौरान कमेटी की अध्यक्ष और बड़खल विधायक सीमा त्रिखा, असंध विधायक शमशेर सिंह, कलावली विधायक शिशपाल सिंह और बड़ौदा विधायक इंदु राज नरवाल के अलावा अन्य लोग कॉलेज के एनाटॉमी विभाग पहुंचे, जहां पीड़ित छात्राओं ने अपना आपा खो दिया और सख्त दोषी के खिलाफ जल्द सख्त कार्रवाई की मांग की.
पीड़िता ने कमेटी को सात पेज की शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी ओटी मास्टर ट्रेनर पवन कुमार काफी समय से मानसिक और यौन उत्पीड़न कर रहा था.
BSc OT की छात्राओं ने शिकायत में कहा है, "आरोपी हमें गंदे मैसेज भेज रहा था और जवाब न देने पर प्रताड़ित कर रहा था. वह लड़कियों को डीप नेक वाले के कपड़े पहनने के लिए कहता था ताकि उनकी ब्यूटी बोन दिखाई दे.
आरोपी ट्रेनर पवन कुमार ने शिकायत के अनुसार छात्राओं को ऑपरेशन थियेटर में घंटों बिना काम के बैठाया करता था.
सीएमओ, आईसीसी और विधानसभा समिति को दी गई शिकायतों में यह भी कहा गया है कि आरोपियों ने कथित तौर पर उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ में नौकरी दिलाने का वादा किया और साथ ही बात मानने पर क्लास रिप्रेजेंटेटिव (CR) बनाकर लुभाने की भी कोशिश की.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







