
डीजल, खाद कहां से कहां, गन्ने का दाम जहां का तहां
AajTak
योगी आदित्यनाथ सरकार ने पेराई सत्र 2019-20 की तरह सामान्य प्रजाति के गन्ने का मूल्य 315 रुपये और अगेती प्रजाति का 325 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है. लगातार तीसरे साल गन्ने के दाम में कोई बढ़ोतरी न होने से किसान निराश.
किसान आंदोलन की बढ़ती तपिश के बीच ऐसी संभावना जताई जा रही थी कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार गन्ने का परामर्शी मूल्य बढ़ा सकती है. पिछले वर्ष अक्तूबर में पेराई सत्र शुरू हो गया था लेकिन परामर्शी मूल्य की घोषणा न होने से किसानों के बीच दुविधा बनी हुई थी. 14 फरवरी को योगी सरकार ने पेराई सत्र 2020-21 के लिए गन्ना मूल्य की घोषणा कर दी. पिछले पेराई सत्र की तरह सामान्य प्रजाति के गन्ने का मूल्य 315 रुपये और अगेती प्रजाति का 325 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया. मार्च 2017 में सत्ता में आने के बाद योगी सरकार ने पहले साल सत्र 2017-18 में गन्ने के राज्य परामर्शी मूल्य (एसएपी) में 10 रुपये की वृद्धि की थी. तब अस्वीकृत, सामान्य व अगेती प्रजाति के लिए क्रमश: 310, 315 और 325 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य घोषित किया था. गन्ना पेराई सत्र 2018-19 और 2019-20 में भी राज्य परामर्शी मूल्य यथावत रहा. वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव नजदीक आने के बावजूद इस बार पेराई सीजन 2020-21 के लिए गन्ना मूल्य यथावत रहने से किसानों की उम्मीदों पर झटका लगा है. उत्तर प्रदेश (यूपी) देश का सर्वाधिक गन्ना उत्पादक राज्य है. देश के गन्ने के कुल रकबे का 51 फीसद एवं उत्पादन का 50 और चीनी उत्पादन का 38 फीसद यूपी में होता है. देश में कुल 520 चीनी मिलों से 119 यूपी में हैं. करीब 48 लाख गन्ना किसानों में से 46 लाख से अधिक मिलों को अपने गन्ने की आपूर्ति करते हैं. यहां का चीनी उद्योग करीब 6.50 लाख लोग प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से रोजगार देता है. मेरठ के गन्ना किसान राजीव पंवार बताते हैं, “15 फरवरी, 2019 में डीजल का दाम 64 रुपए प्रति लीटर के आसपास था. एक साल बाद 15 फरवरी 2020 में भी डीजल के दाम में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई लेकिन 15 फरवरी 2021 में डीजल का दाम बढ़कर 79 रुपए प्रति लीटर से अधिक हो गया है. इस तरह डीजल के दाम में 22 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हो चुकी है लेकिन गन्ना किसानो की फसल का दाम चार वर्षों से वहीं पर अटका हुआ है.” डीजल ही नहीं, खाद, यूरिया, बिजली सभी के दामों में पिछले चार साल में करीब 15 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है. अलीगढ़ में नगला झिड़ू सिंह के रहने वाले किसान संजय कुमार बताते हैं, “एक बीघा गन्ना की फसल पर लगभग 15 हजार रुपये खर्च आता है. जिसमें 60 क्विंटल की पैदावार मिल रही है. 315 रुपये के हिसाब इनका मूल्य 18,900 रुपए पड़ता है. इस तहर इतनी मेहनत करने के बाद किसान को पांच हजार रुपए ही बच पाते हैं. ऐसे में किसान अपने परिवार का पेट कैसे भरेगा?“
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









