
डीके शिवकुमार का भविष्य हाईकमान के पाले में, सिद्धारमैया के इस दांव से कैसे निकलेगी कांग्रेस?
AajTak
कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के ढाई साल पूरे होने के साथ ही मुख्यमंत्री बदलने की मांग तेज हो गई है. डीके शिवकुमार के समर्थक विधायकों ने दिल्ली में डेरा जमा रखा है तो सिद्धारमैया ने कांग्रेस हाईकमान के पाले में गेंद डाल दी है. ऐसे में देखना होगा कि कांग्रेस हाईकमान की पसंद कौन बनता है?
कर्नाटक में सिद्धारमैया की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार के ढाई साल पूरा होने के साथ ही मुख्यमंत्री परिवर्तन का मुद्दा गर्मा गया है. उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के समर्थक विधायकों का दिल्ली आने का सिलसिला लगातार जारी है. ऐसे में कार्यकाल पूरा करने का दावा करने वाले सीएम सिद्धारमैया के सुर बदल गए हैं और सत्ता परिवर्तन का फैसला कांग्रेस हाईकमान के पाले में डाल दिया गया है.
डीके शिवकुमार के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़ने के संकेत देने के बाद उनके समर्थक विधायकों ने उन्हें सीएम बनाने की मांग को लेकर दिल्ली में डेरा डाल दिया है. वे कांग्रेस नेतृत्व से मिलकर डीके शिवकुमार को सीएम बनाने की मांग रखेंगे. इस तरह से कर्नाटक कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली दरबार तक पहुंच गई है.
कर्नाटक में सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार अपना ढाई साल का कार्यकाल पूरा कर चुकी है, इसके चलते ही डीके शिवकुमार के समर्थक नेता और विधायक अब सत्ता परिवर्तन की मांग कर रहे हैं. वहीं, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का कहना है कि कांग्रेस आलाकमान जो भी फैसला करेगा, उसे हमें और शिवकुमार दोनों को स्वीकार करना होगा.
सिद्धारमैया बनाम डीके शिवकुमार
साल 2023 में कांग्रेस कर्नाटक की चुनावी जंग जीतकर सरकार बनाई थी, उस समय सीएम को लेकर डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया आमने-सामने आ गए थे. शिवकुमार खेमे के सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस नेतृत्व ने सत्ता साझा करने का समझौता 18 मई 2023 को किया था.
सिद्धारमैया, शिवकुमार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणुगोपाल, रणदीप सुरजेवाला और सांसद डीके सुरेश के बीच लंबी बातचीत हुई थी. इस दौरान यह तय हुआ था कि ढाई-ढाई साल दोनों लोग सीएम रहेंगे.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







