
डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में डॉक्टर के केबिन में घुसा सांप, मरीजों में मची अफरा-तफरी
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक सांप रेस्क्यूअर के हाथ से छूटकर डॉक्टर की केबिन में घुस गया. जिससे मरीजों में अफरा-तफरी मच गई. इस वाकये का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
ठाणे जिले के सिविल हॉस्पिटल के मेल वार्ड में सोमवार को एक चार फुट लंबा सांप रेस्क्यूअर की पकड़ से फिसलकर घुस गया और बाद में एक डॉक्टर के केबिन में घुस गया. जिससे मरीज़, नर्स और रिश्तेदार डर के मारे हॉस्पिटल से बाहर भाग गए. इस बात की जानकारी हॉस्पिटल के अधिकारियों ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
सांप के छूटने से मची अफरा-तफरी
हॉस्पिटल के पास की एक बस्ती के दो लोगों को बिना ज़हरीले 'धमन' सांपों ने काट लिया था. दोनों को इलाज के लिए सरकारी हॉस्पिटल लाया गया था. इस दौरान एक लोकल स्नेक रेस्क्यूअर, जिसने काटने वाले दो सांपों को पकड़ा था और उनकी पहचान के लिए डॉक्टरों को दिखाने के लिए ले गया था.
यह भी पढ़ें: क्लास में घुसा तीन मीटर लंबा जहरीला सांप, बिजनौर के स्कूल में मच गई भगदड़, फिर...
अधिकारियों ने बताया कि इसी बीच एक सांप टेंट वाले टेम्पररी हॉस्पिटल के अंदर उसकी पकड़ से छूट गया. जिससे अफरा-तफरी मच गई. हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया, "सांप अचानक (पुरुषों के) वार्ड एरिया में घुस गया और फिर एक डॉक्टर के केबिन में चला गया. एक नर्स ने उसे देखा और मदद के लिए चिल्लाई, जिसके बाद मरीज़ और रिश्तेदार घबराकर बाहर भागे."
जहरीले नहीं थे दोनों सांप

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









