
डिलीवरी बॉय खा रहा था कस्टमर का खाना, कैमरे ने चोरी पकड़ी!
AajTak
ऑनलाइन ऑर्डर करने वाले शख्स के मुताबिक उसने घर पर खाने का कुछ सामान मंगवाया था. लेकिन डिलीवरी बॉय उसे देने से पहले ही खाने लगा, वो भी उसके ही घर के सामने.
एक शख्स ने दावा किया कि उसने डिलीवरी बॉय (Delivery Boy) को अपना ऑर्डर किया हुआ सामान खाते हुए रंगे हाथ पकड़ा है. शख्स के मुताबिक उसने घर पर खाने का कुछ सामान ऑनलाइन ऑर्डर किया था. लेकिन डिलीवरी बॉय उसे देने से पहले ही खाने लगा, वो भी उसके ही घर के सामने. डिलीवरी बॉय की ये हरकत दरवाजे पर लगे कैमरे में कैद हो गई. जिसका वीडियो शख्स ने शेयर किया है.
'द सन' की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन में रहने वाले 36 वर्षीय पेकिश नायफ स्टोरर (Peckish Nayf Storer) का कहना है कि उन्होंने हाल ही में रात को पास के एक रेस्तरां से खाने का सामान ऑर्डर किया था. ऑर्डर देने के कुछ ही देर बाद डिलीवरी बॉय तीन चिकन रैप, एक ग्रिल्ड चिकन बर्गर, चार चिप्स के पैकेट और चार ड्रिंक लेकर घर पहुंच गया. लेकिन इसके पहले कि वो ऑर्डर घर में देता, उसने बैग से चिप्स निकालकर खाना शुरू कर दिया.
डिलीवरी बॉय की चोरी कैमरे में कैद!
पेकिश नायफ ने बताया कि डिलीवरी बॉय की ये हरकत डोरबेल में लगे कैमरे में कैद हो रही थी, जिसे वो अपने मोबाइल में देख रहा था. पेकिश का कहना है कि जैसे ही मैंने ये देखा पत्नी को फोन कर इसकी जानकारी दी. ये सुनकर पत्नी भी हैरान रह गई. बकौल पेकिश कोरोना काल में ऐसी हरकत बेहद निंदनीय है.
Shocking moment customer caught fast food delivery driver "eating his chips" pic.twitter.com/Uotrxqdg4o
उन्होंने डिलीवरी बॉय की रेस्तरां से शिकायत की, जिसने माफी मांगते हुए कहा कि डिलीवरी बॉय शायद बैग से अपना बिस्किट निकालकर खा रहा था. बाद में रेस्तरां की ओर बताया गया कि उसने डिलीवरी बॉय को प्रतिबंधित कर दिया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










