
डिलीवरी बॉय को कस्टमर का खाना खाते देख फोटो खींच रहा था शख्स, सच्चाई जानकर भर आईं आंखें!
AajTak
किरण वर्मा जब नोएडा में अपनी कार पार्क कर रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि एक डिलीवरी बॉय अपनी बाइक पर बैठकर खाना खा रहा था. पहले तो उन्हें लगा कि शायद वो किसी ग्राहक का खाना खा रहा है, लेकिन जब उन्होंने बात की तो सच्चाई कुछ और ही निकली.
कई बार हम जो देखते हैं, उसी को सच मान लेते हैं, लेकिन जब असली कहानी सामने आती है, तो हमारी सोच बदल जाती है. उसके बाद अहसास होता है कि हर इंसान की जिंदगी की अपनी जद्दोजहद होती है, जिसे जाने बिना उसे जज करना सही नहीं.
दिल्ली के सोशल एक्टिविस्ट किरण वर्मा के साथ कुछ ऐसा ही अनुभव हुआ. हाल ही में LinkedIn पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की, जो अब वायरल हो रही है. इस पोस्ट में उन्होंने नोएडा में एक Zomato डिलीवरी एजेंट से हुई मुलाकात का जिक्र किया, जिसने उनके सोचने का नजरिया ही बदल दिया.
बाइक पर खाना खाते दिखा डिलीवरी एजेंट
किरण वर्मा जब नोएडा में अपनी कार पार्क कर रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि एक डिलीवरी बॉय अपनी बाइक पर बैठकर खाना खा रहा था. पहले तो उन्हें लगा कि शायद वो किसी ग्राहक का खाना खा रहा है, लेकिन जब उन्होंने बात की तो सच्चाई कुछ और ही निकली.
ऑर्डर डिलीवर नहीं हुआ, खाने का मालिक बन गया डिलीवरी बॉय
डिलीवरी एजेंट, जिसे वर्मा ने विशाल (बदला हुआ नाम) कहा, ने बताया कि उसने दोपहर 2 बजे एक ऑर्डर उठाया था, लेकिन जब वह ग्राहक के पते पर पहुंचा, तो वहां कोई भी मौजूद नहीं था. कंपनी की ओर से उसे ऑर्डर को 'Delivered' मार्क करने को कहा गया, ताकि दोबारा डिलीवरी की कोशिश न करनी पड़े और कंपनी के ऑपरेशनल खर्चे कम हो सकें.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










