
डिप्टी कलेक्टर पद से इस्तीफा देने वाली निशा को नोटिस, सरकारी आवास पर कब्जे का मामला
AajTak
Deputy Collector Nisha Bangre: डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इसको लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. इसी बीच सामान्य प्रशासन विभाग ने उनको एक नोटिस जारी किया है. इसमें निशा द्वारा भोपाल में सरकारी आवास पर कब्जा रखने की बात कही गई है.
मध्य प्रदेश के छतरपुर में डिप्टी कलेक्टर पद से इस्तीफा देकर चर्चा में आईं निशा बांगरे को सामान्य प्रशासन विभाग ने एक नोटिस जारी किया है. इसमें निशा बांगरे द्वारा भोपाल में सरकारी आवास पर कब्जा रखने की बात कही गई है. ये नोटिस विभाग के अवर सचिव एमके बातव की ओर से जारी किया गया है.
दरअसल, निशा छतरपुर से पहले भोपाल में डिप्टी कलेक्टर के पद पर थीं. यहां उनको चार इमली इलाके में शासकीय बंगला नंबर F-5/20 आवंटित किया गया था. इसको उन्होंने F-5/27 से बदलवा लिया था. नोटिस के अनुसार, भोपाल से रिलीव होने के बाद छतरपुर में डिप्टी कलेक्टर के पद पर ज्वाइन करने के बाद भी उन्होंने F-5/27 बंगले को अपने कब्जे में रखा है.
'ऐसा करके नियम का उल्लंघन किया'
इसमें आगे कहा गया है कि संपदा संचालनालय द्वारा उनंको पहले भी इस बारे में लिखित में सूचित किया गया था. इसके बावजूद बंगला खाली नहीं किया गया. अब संपदा संचालनालय ने कहा है कि ऐसा करके उन्होंने मध्य प्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम-1965 के नियम-3 का उल्लंघन किया है.
उधर, आजतक से बात करते हुए निशा ने कहा, जब भोपाल से छतरपुर ट्रांसफर हुआ तो उन्हें चार-पांच महीने तक छतरपुर में शासकीय आवास नहीं मिला था. ऐसे में क्या वो भोपाल में सड़क पर अपना सामान रखतीं. इस बारे में उन्होंने संबंधित कलेक्टर और GAD को भी बताया था.
'उसी तारीख से तरह-तरह के नोटिस दिए जा रहे'

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











