
डिनर डेट पर शमिता शेट्टी-राकेश बापत, एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आया कपल
AajTak
शमिता और राकेश दोनों ने अपने डिनर डेट की झलक साझा की है, जिसमें वे एक दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं. इस फोटो को हार्ट इमोजी के साथ शेयर कर लिखा 'तुम और मैं #shara'.
बिग बॉस ओटीटी में राकेश बापत और शमिता शेट्टी का कनेक्शन सबसे स्ट्रॉन्ग था. दोनों के बीच दोस्ती से बढ़कर वाले रिलेशन ने सभी का ध्यान खींचा था. खुद शमिता और राकेश ने एक-दूसरे के लिए अपनी भावनाएं जाहिर की थी. अब शो के खत्म होने के बाद दोनों के बीच नजदीकियों का ये सिलसिला जारी नजर आ रहा है. शुक्रवार को दोनों डिनर डेट पर गए थे, जिसकी झलक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दी है.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












