
डिटर्जेंट पाउडर खाना... टिकटॉक के वो बेहूदा ट्रेंड्स, जिनसे कई लोग मर गए!
AajTak
लंबे समय तक टिकटॉक लोगों की पसंद रहा है. लेकिन इससे जुड़े कई ऐसे Challenges भी रहे हैं जिसकी वजह से कई लोगों की जान चली गई.
अक्सर सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते हैं और कुछ ट्रेंड, चैंलेज भी चर्चा में रहते हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर भी ऐसे कई चैलेंज वायरल हुए हैं. लेकिन, इनमें कुछ चैलेंज की वजह से लोगों की जान भी चली गई है. ऐसे में जानते हैं उन चैलेंज के बारे में, जिनके चक्कर में कई लोगों की जान चली गई...
ब्लैकआउट
TikTok का अब तक का सबसे खतरनाक चैलेज ब्लैकआउट माना जाता है. इसके चलते 100 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थीं. इसके तहत 10 से 14 साल के बच्चों को एक खतरनाक चुनौती दी जाती थी जिसमें खुद को ऑक्सीजन से दूर करना होता है. ओमेगा लॉ ने इस स्टंट को बेहद खतरनाक बताया है और कहा है कि इसके वजह से आंखों में खून आने से लेकर मानसिक नुकसान और मृत्यु तक की घटनाएं सामने आई हैं. वहीं, अगर हाल की घटना की बात करें तो एक 12 साल के ब्रिटिश लड़के सेबेस्टियन की भी इस गेम में हिस्सा लेने के बाद मौत हो गई.
टाइड पॉड
TikTok अपने डांस वीडियो से लेकर अजीबोगरीब खाने-पीने वाली चीजों के लिए बहुत फेमस रहा है और इसका टाइड पॉड चैलेंज भी काफी खतरनाक माना गया. TikTok के इस चैलेंज के मुताबिक लोग सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बनाने के लिए कपड़े धोने के डिटर्जेंट कैप्सूल खाते हैं. इस तरह की चुनौती भी बच्चों में खूब मशहूर हुई थी. लेकिन इसे खाने से कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है जिसमें दौरे पड़ना, सांस लेने में दिक्कत आना शामिल है.
इस घटना को लेकर ओमेगा लॉ ने लिखा कि साल 2016 और 2020 के बीच अध्ययन में पाया गया कि 18 साल से कम उम्र के बच्चे टाइड पॉड चैलेंज में हिस्सा लेते थे. बता दें कि ये चैलेंज इतना मशहूर हो गया था कि न्यूयॉर्क के सांसदों ने 2018 में एक विधेयक पेश किया था, जिसमें किशोरों और बच्चों को कैंडी-एस्क तरल डिटर्जेंट पैकेट खाने से रोकने के लिए इनकी बिक्री पर प्रतिबंध लगाना पड़ा.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










