
डिजिटल अरेस्ट में ED की चार्जशीट, पिग-बुचरिंग स्कैम में 159 करोड़ की धोखाधड़ी
AajTak
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा कि उसने पिछले महीने बेंगलुरु में एक विशेष पीएमएलए कोर्ट के समक्ष आठ आरोपियों के खिलाफ अभियोजन शिकायत (prosecution complaint) दर्ज की थी, जिन्होंने कथित तौर पर 'फर्जी' आईपीओ आवंटन के माध्यम से लोगों को 'लालच' दिया था.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अपने कार्यक्रम 'मन की बात' में 'डिजिटल अरेस्ट' के खतरों से सावधान रहने की अपील की थी. इसके बाद जांच एजेंसियों ने कहा कि वे साइबर क्राइम की इस कैटेगरी के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं. अब ईडी ने ऐसे एक मामले में चार्जशीट दाखिल की है और I4C ने एक नई एडवाइजरी जारी की है.
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा कि उसने पिछले महीने बेंगलुरु में एक विशेष पीएमएलए कोर्ट के समक्ष आठ आरोपियों के खिलाफ अभियोजन शिकायत (prosecution complaint) दर्ज की थी, जिन्होंने कथित तौर पर 'फर्जी' आईपीओ आवंटन के माध्यम से लोगों को 'लालच' दिया था.
'पिग-बुचरिंग' स्कैम
ईडी ने कहा, 'जांच में पाया गया है कि भारत में साइबर घोटालों का एक बड़ा नेटवर्क है, जिसमें फर्जी शेयर बाजार निवेश और डिजिटल अरेस्ट की साजिशें शामिल हैं, जिन्हें मुख्य रूप से फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से अंजाम दिया जाता है.'
प्रवर्तन निदेशालय ने कहा, 'शेयर बाजार निवेश घोटाले को 'पिग-बुचरिंग' स्कैम के नाम से जाना जाता है. इसमें स्कैमर्स पीड़ितों को उच्च रिटर्न के वादे के साथ लुभाते हैं, नकली वेबसाइटों और भ्रामक व्हाट्सएप ग्रुप्स का इस्तेमाल करते हैं जो बिल्कुल असली और प्रतिष्ठित वित्तीय फर्मों से जुड़े हुए प्रतीत होते हैं.'
I4C ने जारी की एडवाइजरी

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










