
डिंपल यादव सहित 151 यात्री थे सवार... लखनऊ एयरपोर्ट पर टेकऑफ के वक्त पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक
AajTak
लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट टेकऑफ से पहले रनवे पर रोकी गई. फ्लाइट में सपा सांसद डिंपल यादव समेत 151 यात्री सवार थे. पायलट ने तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी ब्रेक लगाकर विमान रोका और संभावित दुर्घटना टाल गई. सभी यात्रियों को सुरक्षित दूसरी फ्लाइट से रवाना किया गया.
लखनऊ एयरपोर्ट पर शनिवार की सुबह इंडिगो फ्लाइट दिल्ली के लिए टेकऑफ के समय गंभीर स्थिति में फंस गई. फ्लाइट रनवे पर दौड़ रही थी, लेकिन टेकऑफ नहीं कर पाई और पायलट को इमरजेंसी ब्रेक लगाना पड़ा. इस घटना से बड़ा हादसा टल गया. फ्लाइट में सपा सांसद डिंपल यादव सहित कुल 151 यात्री सवार थे.
सूत्रों के अनुसार, सुबह 10:55 बजे, जब फ्लाइट उड़ान भरने के लिए रनवे पर थी, पायलट ने तकनीकी खराबी का सामना किया. रनवे के आखिरी तक पहुंचने से पहले पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर विमान को रोक दिया. इस फैसले से संभावित दुर्घटना टल गई. फ्लाइट रनवे के कोने तक पहुंचकर टेकऑफ नहीं कर पाई और उसे सुरक्षित रूप से वापस लाया गया.
यह भी पढ़ें: Indigo ने 1700 पायलटों की ट्रेनिंग में बरती लापरवाही, DGCA ने भेजा कारण बताओ नोटिस
इमरजेंसी की स्थिति के बावजूद सभी यात्रियों को सुरक्षित रखा गया. एयरलाइन ने तुरंत उनकी दूसरी फ्लाइट में व्यवस्था की और सभी यात्रियों को दिल्ली के लिए रवाना किया गया. इंडिगो एयरलाइन ने तकनीकी खराबी की पुष्टि की और कहा कि सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए.
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, घटना के दौरान एयरपोर्ट का संचालन थोड़ी देर के लिए बाधित हुआ, लेकिन किसी यात्री को चोट नहीं आई. अधिकारियों ने यह भी बताया कि पायलट की त्वरित प्रतिक्रिया और टीम की कोऑर्डिनेशन ने बड़ी दुर्घटना को टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
यह भी पढ़ें: दिल्ली से इम्फाल जा रहा Indigo का विमान बीच रास्ते वापस लौटा, तकनीकी खराबी बताई जा रही वजह

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







