
डिंपल यादव को टिकट का ऐलान होते ही मैनपुरी में अखिलेश को लगा बड़ा झटका, पार्टी नेता और बड़े उद्योगपति मनोज यादव ने छोड़ी पार्टी
AajTak
मैनपुरी में सपा को बड़ा झटका लगा है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बेहद करीबी नेता मनोज यादव ने पार्टी से किनारा कर लिया है. उन्होंने मंगलवार को सपा छोड़ने का ऐलान किया है. मनोज का कहना है कि सपा में स्थानीय नेता आपस में गुटबाजी कर रहे हैं. चाटुकारिता की जा रही है और एक-दूसरे की टांग खींचने में लगे हैं.
आम चुनाव की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी ने यूपी में 16 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल यादव को मैनपुरी सीट से टिकट दिया है. हालांकि, पार्टी को इस ऐलान के कुछ देर बाद ही बड़ा झटका लगा है. मैनपुरी में सपा नेता और उद्योगपति मनोज यादव ने पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी है. मनोज को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का करीबी माना जाता था.
मनोज यादव आरसीएल ग्रुप के चेयरमैन हैं. उन्होंने सपा में पारिवारिक कलह अधिक होने के साथ ही स्थानीय स्तर पर नेताओं द्वारा चाटुकारिता और एक-दूसरे की टांग खींचने का आरोप लगाया है. मैनपुरी नगर के स्टेशन रोड निवासी मनोज यादव दो दशक से सपा से जुड़े रहे हैं. वे मूलरूप से करहल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नगला राजा के रहने वाले हैं.
'स्थानीय नेताओं पर लगाए आरोप'
मनोज यादव पहले लोक निर्माण विभाग में कार्यरत थे. फिर वे अखिलेश यादव के करीब आ गए और सपा में शामिल हो गए. 2016 में सपा के टिकट पर घिरोर के ब्लॉक प्रमुख भी रह चुके हैं. उसके बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली थी. वे पर्दे के पीछे से ही सपा की मदद कर रहे थे. उन्हें अखिलेश यादव का बेहद करीबी माना जाता है. इसके साथ ही पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव से भी उनकी काफी नजदीकियां रही हैं.
'आम जनता के लिए काम नहीं कर रही सपा'
मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद हुए लोकसभा उप चुनाव में डिंपल यादव को जिताने में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई थी. लेकिन अब उन्होंने सपा से इस्तीफा दे दिया है. मनोज यादव ने कहा, सपा अब जनता के लिए काम नहीं कर पा रही है. बीजेपी सरकार में बिना किसी पक्षपात के काम किया जा रहा है. उनकी कंपनी के पास भी करोड़ों रुपए के काम हैं. जबकि सपा सरकार में उनको काम मिलने बहुत दिक्कत होती थी. खासकर शिवपाल यादव से.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








