
डार्क नेट पर बड़े स्तर पर चल रही थी ड्रग्स की तस्करी, NCB ने ऐसे किया भंडाफोड़
AajTak
डार्क नेट पर बड़े स्तर पर ड्रग्स की तस्करी की जा रही थी. एनसीबी ने इस मामले में 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. अभी भी मामले की जांच जारी है.
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो दिल्ली जोन ने डार्क नेट पर चल रहे तीन बड़े ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इन तीन नेटवर्क से जुड़े 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 4 लड़कियां भी शामिल हैं. पुलिस के मुताबिक ये लोग विदेश से ड्रग्स मंगवाते थे जिसकी पेमेंट क्रिप्टो करेंसी से करते और फिर यूपीआई से बेचा करते थे. इसके अलावा कई ई वॉलेट में भी पैसे लिए थे.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










