
डायरेक्टर लीना मणिमेकलई ने कहा, 'काली' एक स्वतंत्र आत्मा, पूंजीवाद को नष्ट करती हैं
AajTak
लीना मणिमेकलई ने कहा काली हिंदुत्व को खत्म करती हैं. वह पूंजीवाद को नष्ट करती हैं, वह अपने हजार हाथों से सभी को गले लगाती हैं.'
डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'काली' को लेकर विवाद बना हुआ है. फिल्म 'काली' की डायरेक्टर लीना मणिमेकलई ने शुक्रवार को ट्वीट किया. अपनी फिल्म के पोस्टर पर नाराजगी बढ़ने पर हर तरफ से घिरी लीना मणिमेकलई ने कहा कि 'मेरी काली क्वीर है. वह एक स्वतंत्र आत्मा है. वह पितृसत्ता पर थूकती है.' फिल्म निर्माता ने देवी काली का जिक्र करते हुए कहा, 'वह हिंदुत्व को खत्म करती हैं. वह पूंजीवाद को नष्ट करती हैं, वह अपने हजार हाथों से सभी को गले लगाती हैं.'
गौरतलब है कि फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलई द्वारा फिल्म के पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर करने के बाद एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया. पोस्टर में देवी काली की वेशभूषा में एक महिला को दिखाया गया है. इसमें काली को सिगरेट पीते और LGBTQ का झंडा लिए दिखाया गया था. इसका लगातार विरोध हो रहा है.
लीना के खिलाफ दिल्ली और यूपी में केस हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को कथित रूप से आहत करने के लिए लीना के खिलाफ दिल्ली और यूपी में केस दर्ज कराए गए हैं. उधर, टोरंटो में उस म्यूजियम ने माफी मांगी है, जिसमें इस पोस्टर को लॉन्च किया गया था. साथ ही फिल्म को भी लिस्ट से हटा दिया गाय है. गुरुवार को मणिमेकलई ने एक तस्वीर ट्वीट की, जिसमें दो लोगों को भगवान शिव और एक हिंदू देवी की वेशभूषा में धूम्रपान करते हुए दिखाया गया है.
महुआ मोइत्रा के बयान पर बवाल डॉक्यूमेंट्री काली के पोस्टर को लेकर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के बयान के बाद यह विवाद और बढ़ गया है. इंडिया टुडे के एक कार्यक्रम में मोइत्रा ने कहा, काली के कई रूप हैं. मेरे लिए काली का मतलब मांस और शराब स्वीकार करने वाली देवी से है.
टीएमसी ने बनाई दूरी महुआ के बयान से उनकी पार्टी टीएमसी ने दूरी बना ली है. कांग्रेस नेता शशि थरूर ने महुआ मोइत्रा का बचाव किया और लोगों से इसे धर्म पर छोड़ने के लिए कहा. उधर, बंगाल भाजपा ने महुआ मोइत्रा की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि अगर पुलिस ने 10 दिनों में उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







