
डायबिटीज मरीजों को मिलने वाली है राहत, शुगर चेक करने के लिए नहीं निकालना होगा खून
AajTak
डायबिटीज के मरीजों को डॉक्टर ब्लड शुगर की नियमित जांच करनी की सलाह देते हैं. ब्लड शुगर के जरिए डायबिटीज की जांच की जाती है. इस प्रकिया में ग्लूकोमीटर में मरीज की उंगुली चुभोकर ब्लड सैंपल लिया जाता है. इस दर्द से निजात दिलाने के लिए ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने एक अनोखी खोज की है.
डायबिटीज के मरीजों को डॉक्टर ब्लड शुगर की नियमित जांच करनी की सलाह देते हैं. ब्लड शुगर के जरिए डायबिटीज की जांच की जाती है. इस प्रकिया में ग्लूकोमीटर में मरीज की उंगली लगाकर ब्लड सैंपल लिया जाता है. इस दर्द से निजात दिलाने के लिए ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने एक अनोखी खोज की है. वैज्ञानिको ने ब्लड शुगर टेस्ट करने के लिए एक तरीका निकाला है जिसमें उंगली में सुई चुभाने की जरूरत ही नहीं होगी. वैज्ञानिकों ने एक ऐसी पट्टी बनाई है जो सलाइवा यानी मुंह के लार से ब्लड शुगर की जांच कर लेगी. जाहिर तौर पर इससे सुई से होने वाले दर्द से छुटकारा मिल सकेगा. डायबिटीज के मरीजों को अपने ब्लड स्तर की जांच करने के लिए ग्लूकोमीटर में बार-बार अपनी उंगली चुभोनी पड़ती है. इस प्रक्रिया में मरीजों को कई बार दर्द से गुजरना पड़ता है. इससे बचने के लिए कई बारी मरीज अपना टेस्ट भी टाल देते हैं.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












