डांस दीवाने 3 से गायब माधुरी, शो को जज करेंगे सोनू सूद-नोरा फतेही, देखें वीडियो
AajTak
बॉलीवुड एक्टर और गरीबों के मसीहा सोनू सूद जल्द ही कलर्स टीवी के शो 'डांस दीवाने 3' में जज के तौर पर नजर आएंगे. माधुरी दीक्षित की जगह अब स्टेज पर सोनू सूद अपने कमेंटस से कंटेस्टेंट्स को खुश करेंगे. सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. ये वीडियो कलर्स टीवी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.
बॉलीवुड एक्टर और गरीबों के मसीहा सोनू सूद जल्द ही कलर्स टीवी के शो 'डांस दीवाने 3' में जज के तौर पर नजर आएंगे. माधुरी दीक्षित की जगह अब स्टेज पर सोनू सूद अपने कमेंटस से कंटेस्टेंट्स को खुश करेंगे. सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. ये वीडियो कलर्स टीवी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. डांस दीवाने 3 में आएंगे सोनू और नोरा नजर दरअसल महाराष्ट्र में महामारी के चलते लगे जनता कर्फ्यू की वजह से रियलिटी शो डांस दीवाने 3 के कुछ एपिसोड्स की शूटिंग बेंगलुरु में हो रही है. ऐसे में खबर आई थी कि माधुरी मुंबई में ही रहेंगी और इसी कारण वे आने वाले 4 एपिसोड्स में जज करती नजर नहीं आएंगी. लेकिन जहां एक तरफ फैंस के लिए ये खबर बेहद दुखद है तो वहीं एक खुश खबरी भी है. जी हां कलर्स के प्रोमो से ये साबित हो चुका है कि अब शो को सोनू सूद और नोरा फतेही ही जज करेंगे.More Related News

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












