
डर से हाथ ऊपर कर खड़ा था बच्चा, फिर भी पुलिस ने मारी दी गोली, वीडियो आते ही मचा बवाल
AajTak
जिस बच्चे को पुलिस ने गोली मारी है उसका नाम एडम टोलेडो है. इस डरावने पुलिस कार्रवाई के अंतिम क्षणों का वीडियो सामने आने के अधिकारियों के लिए अब लोगों के सवालों का जवाब देना मुश्किल हो रहा है. वीडियो से पता चला है कि शिकागो के पुलिस अधिकारियों ने 29 मार्च को लगभग 2.30 बजे एक गली में 13 साल के बच्चे को गोली मार दी
अमेरिका के शिकागो में पुलिस का ऐसा अमानवीय चेहरा देखने को मिला है जिसे जानकार आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि इनका काम लोगों की सुरक्षा करना है या फिर हत्या करना. पुलिस ने एक 13 साल के मासूम बच्चे को गोली मार दी जबकि वो बच्चा डर से अपने दोनों हाथ ऊपर किए हुए था, पुलिस की इस बर्बरता का वीडियो सामने आने के बाद हर जगह इसकी तीखी आलोचना हो रही है. जिस बच्चे को पुलिस ने गोली मारी है उसका नाम एडम टोलेडो है. इस डरावनी पुलिस कार्रवाई के अंतिम क्षणों का वीडियो सामने आने के बाद अधिकारियों के लिए अब लोगों के सवालों का जवाब देना मुश्किल हो रहा है. वीडियो से पता चला है कि शिकागो के पुलिस अधिकारियों ने 29 मार्च को लगभग 2.30 बजे एक गली में 13 साल के बच्चे को गोली मार दी, क्योंकि वह 21 साल के एक अन्य युवक के साथ कथित रूप से एक ठेला लेकर पुलिस से भाग रहा था. पुलिस रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिकारी एरिक स्टिलमैन ने कथित तौर पर दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने के लिए एडम को गोली मार दी. अधिकारी ने दलील दी है कि उन्होंने ऐसा किसी संभावित बड़े नुकसान को रोकने के लिए किया क्योंकि एडम के हाथ में बंदूक थी.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










