
डरा रहा कोरोना! दिल्ली में 24 घंटे में 1109 मरीज मिले, 20 दिन में 100 से ज्यादा मौतें
AajTak
दिल्ली में कोरोना केस तेजी से बढ़ रहे हैं. यहां बीते 24 घंटे में 1109 केस मिले. 9874 सैंपल की जांच की गई. पॉजिटिविटी रेट 11.23 प्रतिशत है. दिनभर में 1687 मरीज रिकवर हुए और 9 मरीजों की मौत हुई है. दिल्ली में 5559 एक्टिव केस केस हैं. वहीं, महाराष्ट्र में शनिवार को 1855 नए मरीज मिले हैं. इसके साथ ही 2 मरीजों की जान गई है.
कोरोनावायरस के आंकड़े एक बार फिर टेंशन बढ़ा रहे हैं. बीते 24 घंटे में दिल्ली में 1109 नए केस पाए गए हैं और 9 मरीजों की मौत हो गई है. दिल्ली में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 11 प्रतिशत से ज्यादा चल रहा है. 20 दिन में 100 से ज्यादा मरीजों की मौत हुई है. दिल्ली में स्वास्थ्य विभाग लगातार सावधानी बरतने की अपील कर रहा है.
दिल्ली में कोरोना केस तेजी से बढ़ रहे हैं. यहां बीते 24 घंटे में 1109 केस मिले. 9874 सैंपल की जांच की गई. पॉजिटिविटी रेट 11.23 प्रतिशत है. दिनभर में 1687 मरीज रिकवर हुए और 9 मरीजों की मौत हुई है. दिल्ली में 5559 एक्टिव केस केस हैं.
दिल्ली में 14 मरीज वेंटिलेटर पर
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दिल्ली में 3954 मरीज होम आईसोलेशन में हैं. 496 मरीज हॉस्पिटल में इलाज करवा रहे हैं. 394 मरीज दिल्ली के रहने वाले हैं और 102 मरीज बाहर के रहने वाले हैं. 14 मरीज वेंटिलेटर पर हैं.
दिल्ली में 20 दिन में 107 की मौत
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने यह भी बताया है कि यहां अगस्त महीने में अब तक कोरोना से 100 से ज्यादा मरीजों की मौत हुई है. अगस्त के 20 दिनों में कुल 107 मौतें हुई हैं.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









