
'डब्बा ट्रेडिंग' के जरिए हो रही ठगी, नकली साइट्स से इन्वेस्टर्स को ऐसे लगाया जा रहा है चूना
AajTak
आजतक की जांच में 'डब्बा ट्रेडिंग' के नाम पर ठगी करने वाली कई फर्जी वेबसाइट्स और मोबाइल ऐप्स का नेटवर्क सामने आया है. ये प्लेटफॉर्म्स बिना किसी वेरिफिकेशन के इन्वेस्टर्स को झांसा देकर पैसे ऐंठ रहे हैं.
स्टॉक ट्रेडिंग को भारत में सबसे फायदेमंद बिजनेस माना जाता है, लेकिन इसके लिए कड़े नियम और रेगुलेशंस हैं. इससे बचने के लिए कई लोग 'डब्बा ट्रेडिंग' का सहारा लेते हैं, जो अवैध है और सिर्फ भरोसे पर चलती है. अब इसी डब्बा ट्रेडिंग का डिजिटल रूप तैयार कर इन्वेस्टर्स से ठगी का नया जाल बुना गया है.
आजतक की ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस (OSINT) टीम ने कई फर्जी प्लेटफॉर्म्स का खुलासा किया है, जो डब्बा ट्रेडिंग की सुविधा देने का वादा करते हैं. इनका प्रचार WhatsApp और Telegram पर किया जा रहा है. इन प्लेटफॉर्म्स के लिए अलग-अलग मोबाइल ऐप्स भी बनाए गए हैं.
ठगी का नेटवर्क जांच में पाया गया कि 'Bear & Bull Dabba Trading' नाम का एक प्लेटफॉर्म इन्वेस्टमेंट की सुविधा देने का दावा करता है. इसका वेबसाइट और मोबाइल ऐप WhatsApp और Telegram के जरिए शेयर किया जाता है. इसका इंटरफेस Zerodha जैसे लोकप्रिय ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म की नकल करता है.
वेबसाइट की डोमेन डिटेल्स के मुताबिक, bearbull[.]co सिर्फ छह महीने पहले रजिस्टर्ड हुआ था. ऐप को किसी भी ऑफिशियल ऐप स्टोर पर नहीं पाया गया. आजतक की जांच में पता चला कि bearbull[.]co और 18 अन्य डब्बा ट्रेडिंग साइट्स एक ही IP एड्रेस (148.113.16.91) पर होस्टेड हैं. इन साइट्स के डिजाइन और कोडिंग एक जैसे हैं. इनका संबंध Ovhtech R&D (India) Pvt. Ltd. नामक क्लाउड सर्विस प्रोवाइडर से पाया गया.
इनमें से कुछ साइट्स, जैसे deltatrade[.]site, angelone[.]tech, और nextrade[.]pro, नामी और भरोसेमंद ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स की नकल करती हैं. इन सभी डोमेन्स का रजिस्ट्रेशन जून 2024 के बाद हुआ है.
कैसे काम करता है ठगी का मॉडल? इन सभी साइट्स का तरीका एक जैसा है. ये पहले छोटे इन्वेस्टमेंट पर ज्यादा रिटर्न का वादा कर करके भरोसा जीतते हैं. फिर इन्वेस्टर्स को और पैसे लगाने के लिए उकसाया जाता है. और जैसे ही पर्याप्त पैसा जमा हो जाता है साइट बंद कर दी जाती है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









