
'डबल स्टैंडर्ड ना अपनाएं', रूसी तेल खरीदने पर NATO चीफ की चेतावनी पर भारत की दो टूक
AajTak
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत अपने तेल और गैस जरूरतों के लिए किसी एक देश पर निर्भर ना होकर, कई देशों से आयात करता है. हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को एक इंटरव्यू में कहा कि रूस से भारत जितना तेल और गैस एक क्वार्टर में खरीदता है, यूरोप के देश उससे कहीं ज्यादा आधे दिन में खरीदते हैं.
भारत ने गुरुवार को नाटो चीफ मार्क रूट की रूस के साथ व्यापार करने वाले देशों पर 100% सेकेंडरी टैरिफ लगाने की धमकी को खारिज कर दिया. भारत ने कहा कि उसकी प्राथमिकता देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को सुरक्षित करना है. इस मामले पर टिप्पणी करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत की घरेलू जरूरतें वर्तमान बाजार परिदृश्य और भू-राजनीतिक स्थितियों पर निर्भर करती हैं. उन्होंने पश्चिमी देशों को दोहरा मापदंड अपनाने के खिलाफ चेतावनी दी.
रणधीर जायसवाल ने कहा, 'हमने इस विषय पर रिपोर्ट देखी हैं और घटनाक्रम पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं. मैं दोहराना चाहता हूं कि हमारे लोगों की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. इस प्रयास में, हम बाजार में उपलब्ध संसाधनों और मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों से निर्देशित होते हैं. हम इस मामले में किसी भी दोहरे मापदंड के प्रति विशेष रूप से आगाह करते हैं.'
यह भी पढ़ें: क्या है NATO? जिसके चीफ ने भारत को दी रूस से तेल खरीदने पर 'सख्त सजा' की धमकी
सबसे ज्यादा रूसी गैस यूरोप खरीदता है: मंत्री पुरी
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल की यह कड़ी प्रतिक्रिया भारत के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा नाटो चीफ मार्क रूट की चेतावनी पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देने के बाद आई है. हरदीप पुरी ने कहा था कि भारत किसी भी विपरीत परिस्थिति के लिए तैयार है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत अपने तेल और गैस जरूरतों के लिए किसी एक देश पर निर्भर ना होकर, कई देशों से आयात करता है. हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को एक इंटरव्यू में कहा कि रूस से भारत जितना तेल और गैस एक क्वार्टर में खरीदता है, यूरोप के देश उससे कहीं ज्यादा आधे दिन में खरीदते हैं.
ट्रंप ने पुतिन को दी सेकेंडरी सैंक्शन xकी चेतावनी

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.










