
ठेले को बनाया जुगाड़ का 'एम्बुलेंस', ऑक्सीजन लगाकर पत्नी को अस्पताल पहुंचाया
AajTak
मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक शख्स को ठेले पर लिटाकर अपनी पत्नी को इलाज के लिए ले जाना पड़ा. यहां पर एक शख्स अपनी बीमर पत्नी को ऑक्सीजन सिलेंडर लगाकर ठेले पर रखकर अस्पताल ले जाता दिखाई दे रहा है.
मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक शख्स को ठेले पर लिटाकर अपनी पत्नी को इलाज के लिए ले जाना पड़ा. यहां पर एक शख्स अपनी बीमर पत्नी को ऑक्सीजन सिलेंडर लगाकर ठेले पर रखकर अस्पताल ले जाता दिखाई दे रहा है. बताया जा रहा है कि महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी और परिजनों ने एंबुलेंस के लिए फोन भी किया था लेकिन एंबुलेंस समय पर नहीं मिली. फिर बिना देरी किए शख्स ने पास ही में खड़े ठेले पर अपनी बीमार पत्नी को लिटाया और ऑक्सीजन सिलेंडर ठेले पर रखकर अस्पताल की तरफ चल पड़ा. रास्ते में जिसने भी इस वीडियो को देखा वो सहम गया. कोरोना ने जिस तरह से देश के हेल्थ सिस्टम को बिगाड़ा है, उसकी जीती जागती तस्वीर हर किसी के सामने थी. महिला की हालत खराब होती जा रही थी उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. इसलिए महिला के पति ने बिना देर लगाए अपनी सूझ-बूझ के साथ जुगाड़ की एंबुलेंस तैयार की और अपनी पत्नी को सही समय पर अस्पताल लेकर पहुंच गया. परिजनों ने बताया कि उन्होंने 50 रुपये किराए पर ठेला लिया और ऑक्सीजन का सिलेंडर का कहीं से जुगाड़ कर महिला को रास्ते भर सांस देते गए. फिर महिला को शहर के निजी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया जिसकी वजह से सही समय पर उनका इलाज संभव हो सका. परिजनों का कहना है कि अगर थोड़ी भी देर हो जाती तो महिला का बचना मुश्किल था. बताया जा रहा है महिला अस्थमा से पीड़ित थी.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










