
ठाणे: AIMIM पार्टी के दफ्तर में तोड़फोड़, धारदार हथियार से दो लोगों पर हमला
AajTak
मामला ठाणे के मुंब्रा का है. बताया जा रहा है कि यहां बॉम्बे कॉलोनी में कलवा मुम्ब्रा विधानसभा अध्यक्ष सैफ पठान के दफ्तर में कुछ लोगों ने हमला किया. वारदात गुरुवार रात 8-9 बजे की है. सैफ पठान के मुताबिक, उस वक्त दफ्तर में दो लोग मौजूद थे. हमलावरों ने दोनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया.
ठाणे के मुंब्रा में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के दफ्तर पर तोड़फोड़ का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने न सिर्फ दफ्तर में घुसकर तोड़फोड़ की, बल्कि वहां मौजूद दो लोगों पर धारदार हथियार से हमला भी किया. हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मामला ठाणे के मुंब्रा का है. बताया जा रहा है कि यहां बॉम्बे कॉलोनी में कलवा मुम्ब्रा विधानसभा अध्यक्ष सैफ पठान के दफ्तर में कुछ लोगों ने हमला किया. वारदात गुरुवार रात 8-9 बजे की है. सैफ पठान के मुताबिक, उस वक्त दफ्तर में दो लोग मौजूद थे. हमलावरों ने दोनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया.
यह पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई. इसमें देखा जा सकता है कि 10 से 12 लोग हाथों में तलवार, लाठी डंडे लेकर दफ्तर में घुस जाते है और तोड़फोड़ करते हैं. इसके बाद कुछ लोग वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट करते हैं. हालांकि, कुछ लोग बचाने का भी प्रयास करते हैं.
सैफ पठान ने बताया कि ये अज्ञात लोग उन्हें मारने आए थे. लेकिन मैं वहां मौजूद नही था, हमने पहले भी प्रसाशन से गुहार लगाई है कि हमे मारने की कुछ लोग साजिश कर रहे है, घटना के बाद सैफ पठान ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मुंब्रा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि हमारे आफिस में आकर तोड़फोड़ की और वहां मौजूद मेरे दोस्त को बुरी तरह पीटा गया. इस हमले में बिलाल काजी और फैज मंसूरी नाम के दो लोग घायल हुए हैं.
(इनपुट- विक्रांत चौहान/ एजाज खान)

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










