
ठाणे में रेलवे स्टेशन के पास दलदल में गिरा युवक, पुलिस ने किया रेस्क्यू
AajTak
ठाणे में एक रेलवे स्टेशन के पास दलदल में फंसे 25 साल के युवक को रेस्क्यू किया गया है. युवक का फिलहाल ठाणे के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है. वो कैसे दलदल में गिरा, इस बारे में पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है. युवक की हालत अभी ठीक नहीं है. जैसे ही उसकी हालत में सुधार होता है तो पुलिस उससे पूछताछ करेगी.
महाराष्ट्र के ठाणे में दलदल में फंसे एक युवक को बचाया गया. युवक दलदल में कैसे फंसा अभी इसका पता नहीं लग पाया है. फिलहाल उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. जैसे ही युवक की हालत सामान्य होगी, उससे पूछा जाएगा कि आखिर वो दलदल में कैसे जा गिरा.
मामला, चेनादनी कोलीवाड़ा इलाके की है. यहां सोमवार शाम छह बजकर 10 मिनट पर रेलवे पुलिस को सूचना मिली कि एक शख्स दलदल में फंसा हुआ है. सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची. उन्होंने फायर ब्रिगेड की टीम की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद युवक को दलदल से बाहर निकाला.
एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, युवक 25 साल का है. पुलिस ने बताया कि युवक की हालत अभी ठीक नहीं है. उसका ठाणे के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है. जैसे ही उसकी हालत में सुधार होगा उससे पूछताछ की जाएगी. अगर जरा सी भी देर होती तो युवक की मौत हो सकती थी. फिलहाल मामले में जांच जारी है.
इससे पहले 3 जनवरी को ठाणे में ही एक शख्स ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी. लेकिन वह बाल-बाल बच गया. दरअसल, जब उसने छलांग लगाई तो वह दो पटरियों के बीच फंस गया. बचावकर्मी दौड़कर वहां पहुंचे और उसकी जान बचा ली. घटना ठाणे जिले के कल्याण रेलवे स्टेशन की थी.
एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, 28 साल का कुशिक असरुद्दीन आत्महत्या के इरादे से मंगलवार को कल्यान रेलवे स्टेशन पहुंचा. जैसे ही उसे ट्रेन की आवाज आई. उसने सुसाइड के इरादे से पटरियों में छलांग लगा दी. लेकिन वह दो पटरियों के बीच फंस गया. तभी अलार्म बजा और बचावकर्मी वहां पहुंचे. उन्होंने पटरियों के बीच फंसे शख्स के वहां से सकुशल बाहर निकाल लिया. इस घटना के बाद रेलवे स्टेशन में हड़कंप मच गया था.
जीआरपी के आधिकारियों के मुताबिक, कुशिक यवतमाल जिले का रहने वाला है. उसने बताया कि घरेलू कारणों के कारण वह सुसाइड करने जा रहा था. कुशिक के परिवार वालों को फिर इस बारे में सूचना दी गई. जिसके बाद जीआरपी के जवानों ने उसे उसके घर वालों को सौंप दिया.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









