
ठाणे में फार्महाउस पर हमला, 75 साल की महिला की हत्या, मां घायल
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के शाहपुर तालुका में 75 साल की महिला की हत्या और 97 साल की मां पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने 25 साल के आरोपी शिवाजी बलवंत धसाडे को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने गहनों की लूट के इरादे से फार्महाउस में घुसकर वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और आगे की जांच जारी है.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. शाहपुर तालुका के गांदुलवाड गांव स्थित एक फार्महाउस में 75 साल की महिला की हत्या कर दी गई, जबकि उनकी 97 साल की मां पर भी बेरहमी से हमला किया गया. पुलिस ने इस मामले में आरोपी शिवाजी बलवंत धसाडे (25) को गिरफ्तार कर लिया है.
घटना 18 और 19 अगस्त की दरम्यानी रात की है. पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान वीणा दौलतराम हरपालानी (75) के रूप में हुई है, जबकि उनकी मां लक्ष्मी नारायणदास दलवानी (97) गंभीर रूप से घायल हैं.
गहनों की चोरी के लिए हमला
पुलिस का कहना है कि आरोपी गहनों की चोरी करने के इरादे से फार्महाउस में दाखिल हुआ था. उसने वीणा हरपालानी पर लोहे जैसे भारी वस्तु से हमला कर उनकी हत्या कर दी और उनकी मां को भी बुरी तरह घायल कर दिया.
महिला की मौत, मां घायल
घटना की जानकारी मृतका के भाई ने दी, जिसके बाद 19 अगस्त को खिनावली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) (हत्या), 109 (हत्या का प्रयास), 311 (डकैती और गंभीर चोट पहुँचाने का प्रयास), 332(b) (घर में घुसपैठ कर अपराध) सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








