
ठाणे में कट्टरपंथ फैलाने और 'जिहाद' पर चर्चा करने वाले व्हाट्सएप ग्रुप के 2 सदस्य गिरफ्तार
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर इलाके से दो युवकों को आतंकवाद-निरोधक दस्ते (एटीएस) ने गिरफ्तार किया है. इन दोनों पर वॉट्सऐप ग्रुप के माध्यम से लोगों को कट्टरपंथ की ओर ले जाने और 'जिहाद' जैसे शब्दों का प्रचार-प्रसार करने का आरोप है.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर इलाके से दो युवकों को आतंकवाद-निरोधक दस्ते (एटीएस) ने गिरफ्तार किया है. इन दोनों पर वॉट्सऐप ग्रुप के माध्यम से लोगों को कट्टरपंथ की ओर ले जाने और 'जिहाद' जैसे शब्दों का प्रचार-प्रसार करने का आरोप है. यह कार्रवाई महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश एटीएस की संयुक्त ऑपरेशन के तहत की गई.
'जिहाद' जैसे शब्दों का खुलकर प्रयोग किया जा रहा था पुलिस के मुताबिक, एटीएस को एक विशेष सूचना मिली थी कि वॉट्सऐप पर एक ग्रुप बनाया गया है, जिसमें लोगों को एक आतंकी संगठन के लिए कट्टरपंथी बनाया जा रहा है. इस ग्रुप में 'जिहाद' जैसे शब्दों का खुलकर प्रयोग किया जा रहा था और ग्रुप से जुड़े कुछ सदस्य पाकिस्तान में बैठे लोगों से भी संपर्क में थे.
इस मामले में सबसे पहले यूपी एटीएस ने जांच शुरू की और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. उसकी पूछताछ के दौरान दो और नाम सामने आए, जिनकी लोकेशन मुंबई के पास बदलापुर में मिली. इसके बाद यूपी एटीएस ने महाराष्ट्र एटीएस को सूचना दी और दोनों एजेंसियों ने मिलकर बदलापुर स्थित एक घर पर छापेमारी की.
कहां के हैं पकड़े गए आरोपी? छापेमारी के दौरान दो आरोपियों को पकड़ा गया, जिनमें से एक उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, जबकि दूसरा बदलापुर का निवासी है. दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें शुरुआती जांच में यह सामने आया कि वे वॉट्सऐप ग्रुप के जरिए कट्टरपंथ फैलाने में शामिल थे.
गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को यूपी एटीएस को सौंप दिया गया है, जो इस मामले की आगे की जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि ग्रुप से जुड़े अन्य लोगों और उनके संभावित आतंकी कनेक्शन की भी गहराई से जांच की जा रही है.
पुलिस का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है, और सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को बरगलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. अफसरों ने लोगों से भी अपील की है कि यदि उन्हें इस तरह की किसी गतिविधि की जानकारी मिले, तो तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को सूचित करें.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.







