
ठाणे: एक दिन में 67 से ज्यादा लोगों को कुत्तों ने काटा, स्थानीय लोगों में डर का माहौल
AajTak
ठाणे जिले में एक दिन के अंदर ही कुत्तों के काटने के 67 मामले सामने आए हैं. जिससे स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है और वे सुरक्षा के लिए अतिरिक्त उपायों की मांग कर रहे हैं.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण और डोंबिवली नगर निगम क्षेत्र में एक ही दिन में आवारा कुत्तों के काटने के 67 मामले सामने आए हैं. जिससे निवासियों में चिंता बढ़ गई है. एक एजेंसी के मुताबिक पिछले कुछ हफ़्तों से इस क्षेत्र में कुत्तों के काटने की घटनाएं छिटपुट रूप से हो रही थीं और औसतन प्रतिदिन कुछ मामले सामने आ रहे थे.
स्थानीय नगर निगम की स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपा शुक्ला ने बताया कि शनिवार को कल्याण और डोंबिवली कस्बों से कुत्तों के काटने के 67 मामले सामने आए. अचानक मामलों में हुई वृद्धि के कारण, नगर निगम और निजी अस्पतालों में भीड़ उमड़ पड़ी. जहां पीड़ितों ने इलाज करवाया.
यह भी पढ़ें: कुत्तों का पहरा, पानी के बीच अड्डा और हथियारों का जखीरा... मथुरा में अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़
सुरक्षा को लेकर स्थानीय चिंतित
ये घटनाएं मुख्य रूप से कल्याण डोंबिवली नगर निगम (केडीएमसी) क्षेत्र में आवारा कुत्तों के आतंक के कारण हुईं. अधिकारी ने बताया कि सभी मरीजों को एंटी-रेबीज टीके सहित उचित उपचार दिया गया है. डॉ. शुक्ला ने कहा कि केडीएमसी आवारा कुत्तों की आबादी को नियंत्रित करने के लिए नियमित रूप से नसबंदी अभियान चला रहा है.
हर महीने 1,000 से 1,100 कुत्तों का ऑपरेशन किया जाता है. निगम ने एंटी-रेबीज उपचार की उपलब्धता भी सुनिश्चित की है. आने वाले समय में हमारे संचालन को मज़बूत करने के लिए एक और समर्पित डॉग सेंटर की भी योजना है. हालांकि, स्थानीय निवासियों ने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल और प्रभावी उपायों की मांग की है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







