
ठाणे: अगरबत्ती के धुएं से शुरू हुआ विवाद, हमले में 3 घायल, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार
AajTak
महाराष्ट्र के कल्याण में अगरबत्ती के धुएं को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया. पड़ोसी देशमुख और शुक्ला परिवार के बीच यह विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट और हथियारों का इस्तेमाल हुआ. पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. कल्याण कोर्ट ने सभी आरोपियों को छह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण में स्थित अजमेरा हाइट्स सोसायटी में अगरबत्ती जलाने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. मंत्रालय में काम करने वाले अधिकारी अखिलेश शुक्ला ने पड़ोसियों की आपत्ति के बाद 10-15 लोगों को बुलाकर सोसायटी के तीन लोगों की पिटाई कर दी. इस घटना के कारण महाराष्ट्र में फिर से गैर निवासियों और मराठों का मुद्दा उठा. इसके बाद कल्याण खड़कपाड़ा पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ आपसी मामला दर्ज कर इस मामले में आरोपी अखिलेश शुक्ला और उसकी पत्नी गीता शुक्ला के साथ विवेक जाधव, पार्थ जाधव, दर्शन बोराडे और सुमित जाधव को गिरफ्तार कर लिया.
शनिवार को सभी आरोपियों को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच कल्याण कोर्ट में पेश किया गया, जहां जज एनपी वासडे ने सभी आरोपियों को छह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. पुलिस अधिकारी ने कोर्ट के समक्ष दलील दी और दस दिन की पुलिस हिरासत मांगी, जिसमें उल्लेख किया गया कि उन्हें आरोपी द्वारा इस्तेमाल किए गए हथियार को बरामद करने और यह निर्धारित करने की आवश्यकता है कि यह पूर्व नियोजित हमला था या नहीं.
ये भी पढ़ें- कल्याण: अगरबत्ती के धुएं को लेकर हुई लड़ाई में तीन घायल, विवाद मराठी बनाम यूपी वाले तक पहुंचा, मनसे ने दी चेतावनी
वहीं, शुक्ला के वकील ने तर्क दिया कि आरोपी पहले ही 24 घंटे पुलिस हिरासत में रह चुका है और पुलिस को जांच के लिए पर्याप्त समय दिया गया है. जिसके बाद कल्याण कोर्ट के जज एनपी वासडे ने आरोपी को 6 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. आरोपी अखिलेश शुक्ला के वकील अनिल एस पांडे ने कहा कि मराठी या गैर मराठी का कोई मुद्दा नहीं है. मामला सिर्फ अगरबत्ती के धुएं का है, जो झगड़े में बदल गया. शुक्ला द्वारा दर्ज की गई दूसरी एफआईआर पर पुलिस ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.
झगड़े की वजह और आरोप
शिकायतकर्ता के वकील हारिस सरोदे ने कहा कि देशमुख परिवार और शुक्ला परिवार पड़ोसी हैं. उनके बीच अगरबत्ती जलाने को लेकर विवाद हुआ था. आरोपी और शिकायतकर्ता के बीच पुराना विवाद है. उसके बाद आरोपी अखिलेश शुक्ला ने कुछ लोगों को बुलाया. उन लोगों ने लोहे की रॉड और डंडों से उसकी पिटाई की. शिकायतकर्ता के भाई के सिर पर गहरा जख्म है. इस मामले में 118-2 के तहत मामला दर्ज किया गया है. इसमें प्लानिंग की धारा लगाई गई है. इसके अलावा खुद के वाहन पर सरकारी लाल बत्ती लगाने की धारा लगाई गई है. इस मामले में इस्तेमाल किए गए हथियारों की जांच के आदेश दिए गए हैं. इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और बाकी जो फरार हैं, उन्हें गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए हैं.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









