
ठप हुआ काम-धाम... प्रयागराज की सड़कों पर श्रद्धालुओं का सैलाब, लोकल्स के लिए मुसीबत
AajTak
लोग सड़कों पर जाम में फंसे हुए हैं और ट्रेन से अगर प्रयागराज आ रहे हैं तो क्या एसी क्लास, क्या जनरल क्लास सब जगह भीड़ है. लोग इंजन तक में घुसकर प्रयागराज पहुंचना चाहते हैं. प्रयागराज व आसपास के जिलों में ट्रैफिक जाम के बिगड़ते हालात को देखते हुए अब एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश को महाकुंभ में भेजा जा रहा है. विशेष विमान से एडीजी लॉ एंड आर्डर अमिताभ यश को प्रयागराज जाने का आदेश दिया गया गया है.
महाकुंभ में और प्रयागराज जाने वाले रास्तों पर भारी भीड़ है. सड़क से लेकर ट्रेन तक भक्तों का रेला है. हालत ये है कि दूसरे शहरों से भी भारी भीड़ लगातार चली आ रही है. यूपी के कई शहरों से लेकर मध्य प्रदेश तक लोगों की भारी भीड़ स्टेशनों पर जमा है. भीड़ को लेकर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर को प्रयागराज भेजा गया है. हवाई जहाज का किराया कम होकर भी इतना है कि सब उसका खर्च उठा नहीं सकते. सड़क मार्ग की हालत ये है कि प्रयागराज शहर से लेकर वाराणसी, मिर्जापुर, लखनऊ और रीवा हाइवे समेत 7 एंट्री पॉइंट्स पर रविवार को 20 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं.
लोग सड़कों पर जाम में फंसे हुए हैं और ट्रेन से अगर प्रयागराज आ रहे हैं तो क्या एसी क्लास, क्या जनरल क्लास सब जगह भीड़ है. लोग इंजन तक में घुसकर प्रयागराज पहुंचना चाहते हैं. प्रयागराज व आसपास के जिलों में ट्रैफिक जाम के बिगड़ते हालात को देखते हुए अब एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश को महाकुंभ में भेजा जा रहा है. विशेष विमान से एडीजी लॉ एंड आर्डर अमिताभ यश को प्रयागराज जाने का आदेश दिया गया गया है.
रेल मंत्री ने बताया- खुला है प्रयागराज जंक्शन
प्रयागराज महाकुंभ में जाने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव अब प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं. महाकुंभ में रेल व्यवस्था को लेकर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि 'प्रयागराज जंक्शन खुला है. अफवाहों पर ध्यान ना दें.' सरकारी आंकड़ा कहता है कि रोज करीब डेढ़ करोड़ लोग प्रयागराज के महाकुंभ में स्नान करने पहुंच रहे हैं. यहां तक पहुंचने के लिए लोग घंटों के जाम में जूझ रहे हैं. दिल्ली से जाने वालों को औसत 26 घंटे तक लग रहे हैं.
संगम पहुंचने वाला हर श्रद्धालु अपनी यात्रा प्रयागराज में आकर समाप्त कर रहा है और संगम तट पर स्नान करने के लिए पहुंचना चाहता है. प्रयागराज पहुंचे कई श्रद्धालु ऐसी गाड़ी से जाकर संगम में स्नान करना चाहते हैं जिससे आम दिनों में सामान ढोने का काम किया जाता है. ऐसी गाड़ी को 'पिकअप गाड़ी' कहा जाता है लेकिन आम बोलचाल की भाषा में इसे 'छोटा हाथी' कहते हैं और इसमें 10 आदमी एक बार में बैठ सकते हैं. लेकिन संगम पहुंचने के लिए इस पिकअप गाड़ी में 20-20 लोग बैठकर जा रहे हैं. यही नहीं गाड़ी पर लोग लटक कर जाते भी नजर आए. संगम पहुंचने के लिए इस तरह का रिस्क उठाना बिल्कुल गलत है लेकिन अन्य साधनों में अधिक किराया लग रहा है.
माघ पूर्णिमा को लेकर बढ़ रही भीड़

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










