
ट्विटर पर क्यों ट्रेंड कर रहा है 'यूपी मांगे BMP'? क्या है इनकी मांग?
AajTak
BMP किसी एग्जाम या अस्पताल का नाम नहीं है बल्कि एक पार्टी का नाम है. जिसका पूरा नाम है- बहुजन मुक्ति पार्टी. इस पार्टी की स्थापना साल 2012 में हुई थी. जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि ये पार्टी OBC, दलितों के मुद्दे की बात करती है.
यूपी में अगले साल चुनाव होने वाले हैं लेकिन उसकी गर्माहट अभी से महसूस की जाने लगी है. भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व भी यूपी की जमीन टटोलने के लिए लगातार मीटिंग कर रहा था, तो बाकी छोटी पार्टियां भी आने वाले विधानसभा चुनावों में अपना भविष्य तलाश रही हैं. ट्विटर पर एक ट्रेंड चल रहा है. जिसमें सैंकड़ों लोग एक हैशटैग चला रहे हैं कि ''#UP_मांगे_BMP''. पूरे देश मे बहुजन हितों को लेकर चलने वाली और स्टैम्प पर लिखकर देनेवाली एक ही पार्टी है। (बहुजन मुक्ति पार्टी) #UP_मांगे_BMP #UP_मांगे_BMP#UP_मांगे_BMP#UP_मांगे_BMP#UP_मांगे_BMP#UP_मांगे_BMP pic.twitter.com/wFSzeJ0DYR लोक डाउन में ने युवा एक करोड़ बेरोजगार बनें सरकारी जगह ख़ाली है और सम्पत्ति बेची जा रही है देश को पूरी तरह से भीखारी बनाकर छोड़ेंगे पक्ष और विपक्ष दोनों। No BJP No Congress अब केवल बिएमपी#UP_मांगे_BMP केवल बहुजन मुक्ति पार्टी एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो उत्तर प्रदेश में समता स्वतंत्रता बंधुता एवं न्याय पर आधारित समाज का निर्माण करने के लिए संघर्ष कर रही है अन्य पार्टियां केवल मनुवादियों की दलाली कर रही हैं।#UP_मांगे_BMP अब आपके मन में आया होगा कि ये BMP क्या है? तो आपको बता दें कि BMP किसी एग्जाम या अस्पताल का नाम नहीं है बल्कि एक पार्टी का नाम है. जिसका पूरा नाम है- बहुजन मुक्ति पार्टी यानी BMP. इस पार्टी की स्थापना साल 2012 में हुई थी. जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि ये पार्टी OBC, दलितों के मुद्दे की बात करती है. साल 2020 के बिहार चुनाव में भी बहुजन मुक्त पार्टी, पप्पू यादव वाले प्रगतिशील लोकतांत्रिक गठबंधन (पीडीए) में भीम आर्मी चीफ और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी (एसटीपीआई) के साथ रही थी. इस पार्टी के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपीएल मातंग हैं.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










