
ट्विटर को लेकर एलन मस्क का ऐलान, बैन किए गए अकाउंट्स पर कही यह बात
AajTak
एलन मस्क का कहना है कि ट्विटर एक कंटेंट मॉडरेशन काउंसिल बनाएगी, जिसमें विभिन्न पक्षों पर गौर किया जाएगा. इस काउंसिल की बैठक से पहले ट्विटर पर पोस्ट होने वाले किसी भी कंटेंट को लेकर कोई बड़ा फैसला नहीं लिया जाएगा. इसके साथ ही ना ही फर्जी खातों को बहाल किया जाएगा.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर को खरीदने के बाद एलन मस्क ने शुक्रवार को ऐलान किया कि जल्द ही ट्विटर के लिए एक कंटेंट मॉडरेशन काउंसिल का गठन किया जाएगा. यह काउंसिल कंटेंट मॉडरेशन से जुड़े सभी फैसले लेगी और इसके लिए हर पहलू पर गौर किया जाएगा.
मस्क ने ट्वीट कर बताया कि ट्विटर एक कंटेंट मॉडरेशन काउंसिल बनाएगी, जिसमें विभिन्न पक्षों पर गौर किया जाएगा. इस काउंसिल की बैठक से पहले ट्विटर पर पोस्ट होने वाले किसी भी कंटेंट को लेकर कोई बड़ा फैसला नहीं लिया जाएगा. इसके साथ ही ना ही फर्जी खातों को बहाल किया जाएगा.
मस्क ने कहा कि टेकओवर से पहले बंद किए जा चुके यूजर्स अकाउंट्स को दोबारा बहाल करने की समीक्षा की जाएगी, जिसका जिम्मा कंटेंट मॉडरेशन काउंसिल पर होगा. काउंसिल के फैसले के आधार पर ही बंद हो चुके अकाउंट्स को बहाल किया जाएगा.
मस्क ने हमेशा से यह स्पष्ट किया है कि वह ट्विटर के मौजूदा मॉडरेशन सिस्टम से सहमत नहीं है. उन्होंने ट्विटर डील फाइनल करने के बाद इसके सीईओ पराग अग्रवाल को बाहर का रास्ता दिखा दिया.
बता दें कि मस्क ने कई महीनों के ड्रामे के बाद ट्विटर को आधिकारिक रूप से खरीद लिया. यह सौदा 44 अरब डॉलर में हुआ था. ट्विटर खरीदने के बाद मस्क ने इसके सीईओ पराग अग्रवाल और सीएफओ नेड सेगल को कंपनी से टर्मिनेट कर दिया.
एलन मस्क ने इस साल 13 अप्रैल को ट्विटर खरीदने का ऐलान किया था. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को 54.2 डॉलर प्रति शेयर के रेट से 44 अरब डॉलर में खरीदने का ऑफर दिया था. लेकिन तब स्पैम और फेक अकाउंट्स की वजह से उन्होंने उस डील को ही होल्ड पर रख दिया था. इसके बाद 8 जुलाई को मस्क ने डील तोड़ने का फैसला किया. इसके खिलाफ ट्विटर ने कोर्ट का रुख किया था.लेकिन फिर अक्टूबर महीने की शुरुआत में मस्क ने अपना रुख बदला और फिर से डील को पूरी करने के लिए तैयार हो गए. इसी बीच डेलावेयर कोर्ट ने 28 अक्टूबर तक डील पूरी करने का आदेश दिया था. मस्क ने एक दिन पहले ही ट्विटर के दफ्तर पहुंचकर सभी को चौंका दिया था.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









