
ट्रैफिक में खड़ा था Zomato का डिलीवरी बॉय, क्यों हैरान होकर देखने लगे लोग- VIDEO
AajTak
हाल में एक जोमैटो डिलीवरी एजेंट जब पार्सल लेकर सड़क पर निकला तो लोग उसे ऐसे देख रहे थे जैसे कुछ अजूबा देख लिया हो. इसके पीछे वजह कुछ ऐसी थी कि आप भी स्तब्ध रह जाएंगे.
आम तौर पर बाइक पर होम डिलीवरी देने वाले फूड डिलीवरी एप जोमैटो के एजेंट्स सड़क पर जाते दिख ही जाते हैं. लेकिन हाल में एक जोमैटो डिलीवरी एजेंट जब पार्सल लेकर सड़क पर निकला तो लोग उसे ऐसे देख रहे थे जैसे कुछ अजूबा देख लिया हो.
दरअसल, ये नजारा ही कुछ ऐसा था क्योंकि शख्स एक 2.5 लाख रुपये की लग्जरी बाइक पर फूड डिलीवरी देने जा रहा था. ये बाइक Harley-Davidson X440 जिसे काफी हाई एंड मोटरसाइकिल माना जाता है.
इंस्टाग्राम यूजर अक्षय शेट्टीगर द्वारा शेयर किए गए वीडियो में डिलीवरी एजेंट को ट्रैफिक से गुजरते हुए महंगे हेलमेट और दस्ताने पहने हुए देखा गया.कई लोगों ने इस वीडियो पर मजे लिये तो कई ने दिल छू लेने वाले कमेंट किए . एक यूजर ने लिखा- 'ये डिलीवरी एजेंट अपनी अच्छी खासी कमाई लगाकर बाइक के प्रति अपने पैशन को जी रहा है. इसकी तारीफ की जानी चाहिए.'
कुछ लोगों ने कहा- ये फूड डिलीवरी कंपनी की प्रचार की स्ट्रेटजी हो सकती है. एक अन्य ने मजे लेते हुए लिखा- लगता है कि डिलीवरी एजेंट्स स्ट्राइक पर हैं और कंपनी के फाउंडर दीपिंदर गोयल खुद ही अपनी महंगी बाइक लेकर डिलीवरी करने निकल पड़े हैं.
कुछ लोगों ने कहा- मजाक से हटकर ये सच भी हो सकता है कि ये जोमैटो के संस्थापक दीपिंदर गोयल हों, जो अपने खाली समय में कभी-कभार ऑर्डर देने के लिए निकल जाते हैं. एक अन्य ने कहा- चाहे वह हार्ले-डेविडसन हो या साइकिल पर खाना पहुंचाना हो, ये डिलीवरी एजेंट यह सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं कि ग्राहकों को उनके ऑर्डर समय से पहुंचा दिए जाएं.
बता दें कि जोमैटो डिलीवरी एजेंट्स से जुड़े अच्छे बुरे कई तरह के मामले सामने आते रहते हैं. बात जो भी हो जोमैटो आए दिन चर्चा में बना ही रहता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










