
ट्रेन में WhatsApp से भी कर पाएंगे फूड ऑर्डर, सीट पर मिलेगा गर्मा-गर्म खाना, ये है पूरा तरीका
AajTak
WhatsApp के जरिए आप ट्रेन में खाना भी ऑर्डर कर सकते हैं. इससे आप किसी थर्ड पार्टी ऐप को फोन में डाउनलोड करने से बच जाएंगे. ट्रेन में इस सर्विस को देने के लिए फूड डिलीवरी सर्विस Zoop ने Jio Haptik के साथ पार्टनरशिप की है. यहां पर आपको इसका पूरा तरीका स्टेप बाय स्टेप बता रहे हैं.
अब आपको ट्रेन की सीट पर भी गर्मा-गर्म खाना मिलेगा. इसे आप WhatsApp के जरिए बुक कर सकते हैं. यानी आपको किसी थर्ड पार्टी ऐप को ओपन करने की जरूरत नहीं होगी. WhatsApp Chatbot Service के जरिए आप फूड ऑर्डर कर सकते हैं.
इसके लिए फूड डिलीवरी सर्विस Zoop ने Jio Haptik के साथ पार्टनरशिप की है. इससे आप PNR Number की मदद से खाना ऑर्डर कर सकते हैं. इससे आप किसी थर्ड पार्टी एडिशनल ऐप को डाउनलोड करने से बच पाएंगे.
Zoop WhatsApp चैटबोट से लें मदद
इस WhatsApp Chatbot Service से आप कुछ स्टेप्स में ही खाना को ऑर्डर कर पाएंगे जो आपकी सीट तक पहुंचा दिया जाएगा. इसका पूरा तरीका आपको यहां पर स्टेप बाय स्टेप बता रहे हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले Zoop WhatsApp चैटबोट नंबर +91-7042062070 को अपने फोन में सेव करना होगा.
इसके बाद आपको अपने वॉट्सऐप को ओपन करना है. ऐप ओपन हो जाने के बाद आपको सेव किए गए नंबर +91-7042062070 के साथ वॉट्सऐप चैट ओपन करना होगा. यहां पर आपको 10-digit PNR नंबर एंटर करना होगा.
इसके बाद आपके सामने सीट नंबर, ट्रेन नंबर जैसी जानकारी सामने आ जाती है. इसके बाद Zoop आपकी डिटेल को वेरिफाई करेगा. डिटेल वेरिफाई हो जाने के बाद आपको आने वाले स्टेशन को सेलेक्ट करना होगा, जहां पर आप फूड मंगवाना चाहते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










