
ट्रेन में AC कोच लगाना भूला रेलवे... 51 यात्रियों ने दिल्ली से ग्वालियर तक किया हंगामा; 3 घंटे बाद जुड़ा कोच
AajTak
Nizamuddin-Yesvantpur Sampark Kranti Express: रेलवे की लापरवाही के चलते संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में 51 यात्रियों को बिना एसी कोच के निजामुद्दीन से ग्वालियर तक यात्रा करनी पड़ी.बुकिंग के बावजूद यात्रियों को बिना एसी कोच के अलग-अलग डिब्बों में जगह दी गई.
भारतीय रेलवे की एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां बुकिंग होने के बावजूद निजामुद्दीन-यशवंतपुर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में एक अतिरिक्त AC कोच नहीं जोड़ा गया. इस गंभीर चूक के कारण 51 AC यात्री निजामुद्दीन से ग्वालियर तक तकरीबन 3 घंटे की यात्रा बिना वातानुकूलित कोच के करने को मजबूर हुए.
संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में AC कोच न जोड़े जाने से 51 यात्रियों को बिना AC कोच के अलग-अलग साधारण डिब्बों में जगह दी गई. निजामुद्दीन के बाद ट्रेन का पहला स्टॉपेज ग्वालियर ही था. ग्वालियर पहुंचते ही गुस्साए यात्रियों ने रेलवे अफसरों से शिकायत करते हुए जमकर हंगामा किया.
शिकायत के बाद रेलवे हरकत में आया और स्पेशल AC कोच को गाड़ी में जोड़ा गया. इस पूरी घटना के कारण यात्रियों को 3 घंटे तक अतिरिक्त परेशानी झेलनी पड़ी. उत्तर रेलवे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं.
सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय (उत्तर रेलवे) ने बताया कि यशवंतपुर संपर्क क्रांति में AC कोच क्यों नहीं जोड़ा गया, इसके जांच के आदेश दे दिए गए हैं. जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









