
ट्रेन में लड़कियों के सामने अश्लील हरकत कर रहा था अधेड़, वीडियो वायरल होते ही गिरफ्तार
AajTak
केरल में ट्रेन में लड़कियों के सामने अश्लील हरकत करने वाले 50 साल के अधेड़ को रेल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि युवतियों ने आरोपी का वीडियो बना लिया था जिसके बाद वो वायरल हो गया था. पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है. वो भागने की फिराक में था.
केरल में ट्रेन में लड़कियों के सामने अश्लील हरकत करने का वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे पुलिस ने 50 साल के अधेड़ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. रेलवे पुलिस ने शनिवार को कोट्टायम एक्सप्रेस में आरोपी को गिरफ्तार किया.
रेलवे पुलिस ने करुणागपल्ली के रहने वाले जयकुमार को लड़कियों के सामने अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. उसके खिलाफ आईपीसी की 354 और 354 सी सहित अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया है. बता दें कि शनिवार को अधेड़ शख्स के अश्लील हरकत करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. इसके बाद रेलवे पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की.
रेलवे के एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा, "शुरुआत में किसी ने इसकी शिकायत नहीं की, जब खबर सामने आई तो हमने त्वरित कार्रवाई की.''
उन्होंने कहा, 'हमने लड़कियों का पता लगाया और उनके बयान दर्ज किए. हमने अपराधी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया." घटना शुक्रवार की है जब दो लड़कियों को कोट्टायम एक्सप्रेस में यात्रा करते समय एक व्यक्ति परेशान कर रहा था और उनके सामने अश्लील हरकत कर रहा था.
रेलवे पुलिस ने कहा कि जब आरोपी को बता चला कि लड़कियां उसका वीडियो बना रही है तो वो मौके से भाग गया.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









