
ट्रेन में मिली बेटी की मौत की खबर, RAU's IAS में जान गंवाने वाली तान्या के सपने को पिता ने बताया
AajTak
दिल्ली की RAU'S कोचिंग सेंटर में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही बड़ी बेटी की लाइब्रेरी में पढ़ाई के दौरान मौत हो गई. इस घटना की जानकारी पैरेंट्स को उस समय हुई, जब वो ट्रेन से सफर कर रहे थे. जिसके बाद उन्होंने नागपुर से फ्लाइट ली और दिल्ली पहुंचे.
दिल्ली के RAU'S IAS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में भरे पानी में यूपीएससी की तैयारी कर रहे तीन छात्रों की मौत हो गई. इनमें से एक तेलंगाना की रहने वाली तान्या सोनी के परिवार को इस घटना की जानकारी उस समय हुई, जब वो ट्रेन से सफर कर रहे थे. तान्या के पिता विजय कुमार ने बताया कि उनकी बेटी ने बचपन से ही सिविल सर्वेंट बनने का सपना देखा था.
पीटीआई से बात करते हुए तान्या के पिता ने बताया कि उसने दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस और अंग्रेजी में ग्रेजुएशन किया था और पिछले एक महीने से ही इस कोचिंग सेंटर में पढ़ाई शुरू की थी. उन्होंने बताया कि जब उन्हें तान्या की मौत की खबर मिली तो परिवार लखनऊ के लिए ट्रेन से यात्रा कर रहा था. दरअसल वो अपनी छोटी बेटी का नागपुर में एडमिशन कराने गए थे, उसी समय तान्या के दोस्तों ने इस घटना के बारे में जानकारी दी. उन्हें कोचिंग सेंटर से कोई जानकारी नहीं मिली.
10 दिन पहले ही सेलिब्रेट किया था बर्थडे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तान्या ने 10 दिन पहले ही अपना 21वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था. शनिवार की शाम को नागपुर में मौजूद तान्या की मां ने उसके दोस्तों को कॉल किया और कहा कि पता करो तान्या कहां है, वो अपना फोन भी नहीं उठा रही है. जिसके बाद तान्या के दोस्तों को लाइब्रेरी में बाढ़ के बारे में जानकारी हुई और जब उन्होंने इस घटना के बारे में उसके पैरेंट्स को जानकारी दी तो वो नागपुर से दिल्ली की फ्लाइट पकड़कर यहां आए. तान्या के पिता ने कहा कि तान्या का शव उन्हें सौंप दिया गया है और हम अंतिम संस्कार के लिए बिहार जा रहे हैं.
केरल के चर्च में प्रेयर कर रहे थे नेविन के माता-पिता, तभी दिल्ली से आई खबर- RAU's IAS में बेटा...
तान्या के पिता ने क्या बताया?

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







