
ट्रेन में बच्ची से छीना फोन, शख्स के हाथ पर थप्पड़ मारती रही मासूम... वीडियो वायरल
AajTak
एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक ट्रेन में बच्ची के हाथ से मोबाइल चोरी होते दिखाया गया है. वीडियो में बच्ची के चिल्लाने के बावजूद चोर मोबाइल लेकर भाग जाता है. इस घटना पर सोशल मीडिया यूजर्स ने मिलीजुली प्रतिक्रियाएं दी हैं.
आजकल इंटरनेट पर मोटिवेशनल और मॉरल वीडियो की बाढ़ सी आ गई है. इसमें कई ऐसे वीडियो पोस्ट करते हुए यूजर्स ये सीख देते नजर आते हैं कि फलां काम न करें, या इस घटना को देख सतर्क हो जाएं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें ट्रेन में एक बच्ची के हाथ से एक शख्स मोबाइल छीनकर भागता दिखाई दे रहा है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन में खिड़की की बगल वाली सीट पर बैठकर एक बच्ची मोबाइल से खेल रही थी. उसकी साथ वाली सीट पर भी एक बच्ची है. एक के हाथ में मोबाइल फोन है. अचानक एक शख्स बाहर खिड़की के पास आया और एक बच्ची के हाथ से फोन छीनने लगा.
बच्ची मम्मी-मम्मी चिल्लाती रही और उसने शख्स का हाथ भी काफी देर तक पकड़े रखा. फिर भी वो फोन छीनकर भाग गया. इसके बाद बच्ची रोने लगी. तबतक फोन लेकर वो आदमी जा चुका था. इस वीडियो में नीचे कई यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट कर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है.
कुछ यूजर्स ने लिखा है कि यह वीडियो स्क्रिप्टेड है, तो कुछ इसे वास्तविक बता रहे हैं. वहीं कुछ ने लिखा है कि वीडियो जैसी भी हो इस घटना को कैमरे में रिकॉर्ड करने वाले को कुछ करना चाहिए था.
ऐसे अनगिनत वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं. अब यह वास्तविक घटना का वीडियो है या फिर स्क्रिपटेड इसकी पुष्टि पोस्ट करने वाले ने नहीं की है. लेकिन वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में ये जरूर लिखा है कि ट्रेन में बैठते समय सावधानी बरते, आजकल फोन चोरी वाली घटनाएं ज्यादा बढ़ गई हैं.
(नोट: ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर बनाई गई है. aajtak.in वीडियो में किये गये किसी दावे की पुष्टि नहीं करता.)

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










