
ट्रेन के वॉशरूम में धो रहा था चाय की केतली, वायरल हुआ Video तो रेलवे ने बताई सच्चाई
AajTak
ट्रेन के बाथरूम में चाय की केतली धोते एक शख्स का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस पर भारतीय रेलवे ने एक पोस्ट शेयर करते हुए इसे वायरल होने के लिए जानबूझकर बनाया गया वीडियो बताया है.
इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग कुछ भी करने के लिए तैयार हैं. वैसे तो कभी-कभी कुछ ऐसी स्वाभाविक घटना का वीडियो वायरल हो जाता है, जिसके लिए पहले से कोई तैयारी नहीं की गई होती है. वहीं कुछ मामले में जानबूझकर वीडियो बनाए जाते हैं और फिर उसे वायरल किया जाता है.
ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स को ट्रेन के टॉयलेट में चाय की केतली धोते हुए दिखाया गया है. इसके साथ ही ये चेतावनी भी दी गई है कि ट्रेन में चाय पीने के शौकीन हैं तो ये वीडियो आपके लिए है. अब इस वीडियो को रेलवे ने वायरल होने के लिए जानबूझकर बनाया गया वीडियो बताया है.
ट्रेन के बाथरूम में चाय की केतली धोते शख्स का वीडियो वायरल इस वीडियो के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @BhanuNand नाम के हैंडल से ट्रेन के वॉशरूम में चाय की केतली धोते हुए शख्श का वीडियो पोस्ट किया गया है. इस वीडियो को अटैच करते हुए @RailwaySeva नाम के हैंडल से रेलवे ने एक पोस्ट किया है और बताया है कि ये वीडियो वायरल होने के लिए जानबूझकर बनाया गया है.
रेलवे की छवि खराब करने वाले के खिलाफ हो रही कार्रवाई रेलवे सेवा ने अपने पोस्ट में लिखा है - यह वीडियो जानबूझकर वायरल होने के इरादे से बनाया गया है. सबसे पहले, भारतीय रेलवे के अंतर्गत कोई भी आधिकारिक खानपान कर्मचारी ऐसे बर्तनों का उपयोग नहीं करता है. इसमें दिखाया गया बर्तन नया है और स्पष्ट रूप से वीडियो बनाने के उद्देश्य के लिए तैयार किया गया है. दिखाए गए व्यक्ति का भारतीय रेलवे की छवि को खराब करने के उद्देश्य से अपमानजनक सामग्री बनाने का इतिहास रहा है. उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जा रही है, और हम आपसे आग्रह करते हैं कि ऐसी भ्रामक सामग्री को बढ़ावा न दें या प्रसारित न करें.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










