
'ट्रेन के टॉयलेट में पानी नहीं... सीट पर रोक कर बैठा हूं', शख्स ने रेलवे से की शिकायत, मिला ये जवाब
AajTak
शख्स ने अपने शिकायती ट्वीट में लिखा- पद्मावत एक्सप्रेस (14207) में सफर कर रहा. टॉयलेट गया तो वहां पानी ही नहीं आ रहा. अब मैं क्या करूं. वापस आ गया और सीट पर रोक कर बैठा हूं. ट्रेन भी 2 घंटे लेट चल रही है. शख्स के इस ट्वीट पर यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी है.
सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल हो जाए कहा नहीं जा सकता. अब अरुण नाम के इन शख्स को ही देख लीजिए, जिन्होंने ट्रेन से सफर के दौरान ऐसी शिकायत की कि उनका ट्वीट वायरल हो गया. यूजर्स उनकी शिकायत पर मजे लेने लगे. लोग रेलवे ही नहीं WHO और UN तक में उनकी कंप्लेंट ले जाने की बात करने लगे. तो आइए जानते हैं पूरा मामला...
दरअसल, मामले की शुरुआत हुई ट्विटर यूजर अरुण (@ArunAru77446229) एक शिकायती ट्वीट से, जिसमें उन्होंने ट्रेन के टॉयलेट में पानी नहीं आने की कंप्लेंट की. उन्होंने कहा कि टॉयलेट में पानी नहीं आ रहा. सीट पर रोक कर बैठा हूं. क्या करूं.
अरुण के इस ट्वीट पर रेलवे सेवा (Railway Seva) ने रिप्लाई करते हुए यात्रा का विवरण मांगा, ताकि शिकायत का समाधान किया जा सके. जिसके बाद अरुण ने एक और ट्वीट कर इंडियन रेलवे को धन्यवाद कहा.
'सीट पर रोक कर बैठा हूं'
अरुण ने अपने ट्वीट में लिखा- पद्मावत एक्सप्रेस (14207) में सफर कर रहा. टॉयलेट गया तो वहां पानी ही नहीं आ रहा. अब मैं क्या करूं. वापस आ गया और सीट पर रोक कर बैठा हूं. ट्रेन भी 2 घंटे लेट चल रही है.
असुविधा के लिए खेद है। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया यात्रा विवरण (पीएनआर/यूटीएस नंबर) और मोबाइल नंबर वैकल्पिक रूप से DM के माध्यम से हमारे साथ साझा करें। आप अपनी शिकायत सीधे https://t.co/AmJ5X4xFpA पर भी शीघ्र निवारण के लिए रजिस्टर कर सकते हैं।

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










