
ट्रेन की जोरदार टक्कर, चीख-पुकार और रेस्क्यू... बचाव दल आने से पहले 6 लड़कों ने बचाई कईं जिंदगियां
AajTak
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल हादसे में जहां 11 लोगों की दर्दनाक मौत हुई. वहीं ग्राम कटोरा के सात युवाओं ने अपनी जान की परवाह किए बिना घायल यात्रियों की मदद कर मानवता की मिसाल पेश की. सोनू बघेल और उसके साथियों ने दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचकर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल भेजने में अहम भूमिका निभाई. पूरे क्षेत्र में इन युवाओं की सराहना की जा रही है.
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टी हुई है. बीते मंगलवार को गेवरा रोड-बिलासपुर मार्ग पर पैसेंजर ट्रेन (MEMU) खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई थी, जिससे बड़ा हादसा हुआ था. इस दुर्घटना के बाद से अफरातफरी मच गई थी. सामने आई जानकारी के अनुसार इस हादसे के दौरान ग्राम गतौरा के युवाओं ने जो साहस और मानवता दिखाई, वह पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है. ग्राम कटोरा के सोनू बघेल, पिता बैसाखू बघेल, अपने दोस्तों कमलेश पात्रे, सोदान पात्रे, भैरव निषाद, जितेन्द्र गेन्डले और संतोष के साथ उस समय घटनास्थल पर पहुंचे. तब लोग हादसे की भयावहता से सहमे हुए थे.
हादसे के तुरंत बाद पहुंचे ग्रामीण
इन सभी युवाओं ने ट्रेन को मालगाड़ी से टकराते होते ही दूर से ही देख लिया था. वे बिना देर किए मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद शुरू कर दी. ट्रेन के डिब्बे क्षतिग्रस्त हो चुके थे, यात्री अंदर फंसे थे और चीख-पुकार मची हुई थी. इस स्थिति में सोनू बघेल और उनके साथियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया. जिनकी हालत गंभीर थी, उन्हें आसपास के वाहनों से अस्पताल भेजा गया.
मासूम बच्चे को बचाने की कोशिश
राहत कार्य के दौरान उन्हें एक दो साल का मासूम बच्चा मिला जो मलबे में फंसा था. बच्चे के पेट में लोहे का बड़ा टुकड़ा धंसा हुआ था. सोनू बघेल और उनके दोस्तों ने मिलकर उसे बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन बिना उपकरणों के यह संभव नहीं हो पाया. बाद में जब बचाव दल मौके पर पहुंचा, तो उन्होंने बच्चे को बाहर निकाला, पर उसकी स्थिति बेहद नाजुक थी.
सोशल मीडिया बना मदद का जरिया

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









