
ट्रेनी डिप्टी SP के खाते से उड़ाए 1 लाख 95 हजार, लिंक पर क्लिक करते ही उड़ गई रकम
AajTak
मुरादाबाद की भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी में तैनात ट्रेनी डिप्टी एसपी ऐश्वर्या उपाध्याय को ठगी का शिकार होना पड़ा. शातिर साइबर ठगों ने उनके दो बैंक अकाउंट से 1 लाख 95 हजार 183 रुपये की ठगी कर ली. ट्रेनी डिप्टी एसपी की शिकायत पर 420 और आईटी एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है. साइबर टीम के साथ ही थाने की टीम इस पर वर्क कर रही है.
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी में तैनात ट्रेनी डिप्टी एसपी ऐश्वर्या उपाध्याय को ठगी का शिकार होना पड़ा. शातिर साइबर ठगों ने उनके दो बैंक अकाउंट से 1 लाख 95 हजार 183 रुपये की ठगी कर ली. इसके बाद उन्होंने ठगी की शिकायत थाना सिविल लाइन में दर्ज कराई. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 420 और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
ऐसे हुई ट्रेनी डिप्टी एसपी ऐश्वर्या उपाध्याय से ठगी
दरअसल डिप्टी एसपी ऐश्वर्या का कोरियर आने वाला था. समय पर कोरियर न आने पर होने उन्होंने गूगल सर्च कर कोरियर कंपनी का नंबर निकाला और फोन किया. कंपनी से उन्हें जवाब मिला कि एड्रेस कंपलीट एड्रेस न होने की वजह से कोरियर नहीं पहुंच पाया. इसके बाद ऐश्वर्या ने जब पूरा पता अपडेट कराया तो कॉल सेंटर में बैठे शख्स ने उनके पर्सनल ईमेल आईडी पर एक लिंक भेजा.
कॉल सेंटर से मिले निर्देश के अनुसार, उस लिंक को उन्होंने क्लिक कर दिया और बताए गए नंबर पर उस लिंक को सेंड कर दिया. उसके बाद उनके मोबाइल पर मैसेज आना शुरू हो गए. मैसेज देख ऐश्वर्या उपाध्याय के होश उड़ गए. यूपीआई के जरिए उनके अकाउंट से 1 लाख 95 हजार 183 रुपये निकाल लिए. (एक बैंक खाते से 96355 और 3500 वही दूसरे खाते से 95328 रुपये निकाल लिए).
पुलिस ने 420 और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया
ठगी का शिकार ट्रेनी डिप्टी एसपी ऐश्वर्या उपाध्याय ने इसकी शिकायत ऑनलाइन दर्ज कराई और थाना सिविल लाइन में शिकायती पत्र भी दिया. इसके बाद तुरंत मुकदमा दर्ज करते हुए साइबर टीम के साथ-साथ थाने की टीम भी आरोपियों को पकड़ने में जुट गई. इस मामले पर एसएसपी हेमराज मीना के मुताबिक ट्रेनी डिप्टी एसपी की शिकायत पर 420 और आईटी एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है. साइबर टीम के साथ ही थाने की टीम इस पर वर्क कर रही है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








