
ट्रांसजेंडर, GAY... क्यों नहीं कर सकते ब्लड डोनेट, सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया
AajTak
ट्रांसजेंडर, एमएसएम और महिला यौनकर्मियों को ब्लड डोनेशन से दूर रखने केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रारंभिक हलफनामे के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट के सामने प्रिजेंटेशन दी गई.
ट्रांसजेंडर व्यक्तियों, पुरुषों के साथ यौन संबंध रखने वाले पुरुषों और महिला यौनकर्मियों को ब्लड डोनेशन से दूर रखने को लेकर केंद्र ने अपने ब्लड डोनर सलेक्शन गाइडलाइन के बारे में साफ किया है. केंद्र का कहना है कि एचआईवी, हेपेटाइटिस बी या सी के जोखिम वाले व्यक्तियों की कैटेगरी में ट्रांसजेंडर, एमएसएम और महिला यौनकर्मियों को वर्गीकृत करना वैज्ञानिक साक्ष्य पर आधारित है. दरअसल एक याचिका में एफीडेविट दायर किया गया है जिसमें रक्तदाता के दिशा-निर्देशों को चुनौती दी गई है
ट्रांसमिशन रिस्क के कारण ठीक से नहीं हो उपचार
इसको लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रारंभिक हलफनामे के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट के सामने प्रिजेंटेशन दी गई है. सरकार ने कोर्ट में कहा कि- ट्रांसजेंडर, सेक्स वर्कर हाशिए पर बने रहते हैं, कलंक और ट्रांसमिशन रिस्क के कारण समय पर उनका उपचार प्राप्त करना मुश्किल हो जाता है.
मंकी पॉक्स के मामले में हाई रिस्क पर थे MSM
केंद्र ने कहा कि ट्रांसजेंडर, एमएसएम और महिला यौनकर्मियों के जनसंख्या समूह सामाजिक ताने-बाने में हाशिए पर रहने वाले समूह बने हुए हैं और इससे जुड़े कलंक के कारण समय पर इनका इलाज कराना मुश्किल हो जाता है, भले ही वे संक्रमित हों. इसके कारण इन जनसंख्या समूहों से संक्रमण का खतरा और बढ़ जाता है. इन समूहों से नई उभरती बीमारियों के ट्रांसमिशन का हाई रिस्क भी है, जैसा कि हाल ही में मंकी पॉक्स के मामले में एमएसएम के बीच देखा गया था. सुरक्षित रक्त दान करने का उद्देश्य
केंद्र ने आगे कहा कि सुरक्षित रक्त प्राप्त करने के लिए प्राप्तकर्ता का अधिकार रक्तदान करने वाले व्यक्ति के अधिकार से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है. एक सुरक्षित बल्ड ट्रांसफ्यूजन सिस्टम (बीटीएस) का उद्देश्य दान किए गए रक्त के प्राप्तकर्ता के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करना है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.









