
ट्रक ड्राइवर की शातिर बेटी... दो साल तक पुलिस अफसरों को ऐसे बनाती रही बेवकूफ
AajTak
कहानी राजस्थान की मोना बुगालिया की. एक ट्रक ड्राइवर की बेटी, जिसने फर्जी सब इंस्पेक्टर बनकर असली पुलिस वालों को ही दो साल तक धोखे में रखा. लेकिन एक गलती से उसकी असलियत सामने आ गई. भंडाफोड़ हुआ तो अब फर्जी सब इंस्पेक्टर फरार है. चलिए जानते हैं पूरा किस्सा...
वो कहते हैं न कि झूठ का पता आखिरकार लग ही जाता है. बेशक इसमें देर लग जाए. सच सबके सामने कभी न कभी आ ही जाता है. ऐसा ही कुछ हुआ राजस्थान की मोना बुगालिया के साथ. ट्रक ड्राइवर की बेटी मोना पुलिस अधिकारी बनना चाहती थी. लेकिन वो पुलिस भर्ती की परीक्षा पास नहीं कर पाई. अगली परीक्षा के लिए तैयारी करने के बजाय मोना ने ऐसी ट्रिक आजमाई कि पुलिस वाले भी दंग रह गए.
वह इतने शातिराना तरीके से फर्जी थानेदार बनकर सामने आई कि असली पुलिस वाले भी उसे पहचान नहीं पाए. यहां तक कि फर्जी सब-इंस्पेक्टर मोना असली पुलिस अधिकारियों को ही हड़काने लगी. शायद वो कभी पकड़ी भी न जाती, लेकिन खुद की एक गलती से उसका भंडाफोड़ हो गया. आखिर क्या है पूरी कहानी चलिए जानते हैं...
नागौर जिले के निम्बा के बास की रहने वाली मोना बुगालिया सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही थी. लेकिन उसका चयन नहीं हुआ. तीन साल पहले यानि 2021 में जब परिणाम आया तो मोना ने खुद के सब-इंस्पेक्टर में चयनित होने की झूठी खबर गांव में फैला दी. उधर राजस्थान पुलिस एकेडमी में असली चयनित सब इंस्पेक्टर के बैच 48 की ट्रेनिंग 9 जुलाई 2021 से 4 सितंबर 2022 तक हुई. फिर 5 सितंबर 2022 से 10 सितंबर 2023 तक फील्ड ट्रेनिंग हुई.
RPA के किसी भी अधिकारी को नहीं हुआ शक
ठीक इसी के आस-पास स्पोर्ट्स कोटे के भी सब इंस्पेक्टर की ट्रेनिंग चल रही थी. फर्जी मोना इतनी शातिर थी की बाकी केंडिडेट्स को गुमराह कर दोनों जगह गलत जानकारियां देकर दो साल तक फर्जी तरीके से पुलिस सेंटर में ट्रेनिंग लेती रही. RPA के किसी भी अधिकारी को मोना पर शक तक नहीं हुआ. मोना आरपीए ट्रेनिंग सेंटर में अलग-अलग बैच के केंडिडेट्स के ट्रेनिंग करने के कंन्फ्यूजन का फायदा उठाकर धौंस जमाने लगी. लेकिन एक दिन सब इंस्पेक्टर के WhatsApp ग्रुप में किसी टॉपिक को लेकर चर्चा हुई तभी मोना ने दूसरे सब इंस्पेक्टर को ट्रेनिंग सेंटर से बाहर निकलवाने की धमकी दे डाली.
एक गलती पड़ गई मोना को भारी

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.









